Posts

Showing posts with the label important eassy for mppsc

NCERT Books in hindi Pdf, All NCERT Books Pdf Download

Image
Hello, दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर यहां आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए PDF NOTES ,STATIC GK, साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए DAILY GK ONLINE TEST SERIES भी उपलब्ध होगी । इस Daily GK Quiz ke माध्यम से आप अपनी तैयारी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। हम इस post मेें आपके लिए लेकर आए हैं ' NCERT ALL SUBJECTS Pdf Books.  नीचे दी गयी लिंक के द्वारा समस्त एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें download कर सकते हैं। HISTORY  CLASS 6 https://drive.google.com/open?id=13LAEPYFHlMteg5PB2q2NdWweX7tyVoLN CLASS 7 https://drive.google.com/open?id=15fE2rkz8BHKvj94LPfeJnew-go20E7-Q CLASS 8 PART 1 https://drive.google.com/open?id=1gANw3F_bdwNBCqmvOP3EzQg9IincU5Fm CLASS 8 PART 2 https://drive.google.com/open?id=1DBOhEa5RdRfrkBEpUI4_BT_z9Ssufeej CLASS 9 https://drive.google.com/open?id=1lulFa5xRpBEvhjYpz1UWEbCB3JLk12Lp CLASS 10 https://drive.google.com/open?id=1OlBVmLQAoXEACE1G9xdvzY6Z9iQ5eOAT CLASS 11 https://drive.google.com/open?id=1EbcDvmRLTMa6VyDUkO_Yq...

Short Essay on 'Importance of Internet' in Hindi | 'Internet ka Mahatva' par Nibandh (300 Words)। mppsc mians

Image
इंटरनेट का महत्त्व इंटरनेट ने विश्व में जैसा क्रांतिकारी परिवर्तन किया, वैसा किसी भी दूसरी तकनीक ने नहीं किया। इंटरनेट दूर बैठे उपभोक्ताओं के मध्य संवाद का माध्यम है। यह किसी भी सूचना को विश्व स्तर पर प्रकाशित करने का जरिया है। इंटरनेट सूचना का अपार सागर है। आज अरबों लोग विभिन्न कार्यों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज दुनिया के अधिकतर हिस्सों में इंटरनेट से जुड़ना संभव है। इंटरनेट के द्वारा हम विश्व के किसी भी देश में किसी कंपनी, संस्था या व्यक्ति से तुरंत संपर्क स्थापित कर सकते हैं। ई-मेल या इलेक्ट्रॉनिक मेल अभी तक का सबसे लोकप्रिय उपयोग है, जिसने संचार के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। अन्य माध्यमों की तुलना में सस्ता, तेज़ रफ़्तार और अधिक सुविधाजनक होने के कारण ई-मेल ने दुनिया भर के कार्यालयों और घरों में अपनी जगह बना ली है। नई पीढ़ी में इंटरनेट चैट या चर्चा व्यापक रूप से लोकप्रिय है। यह एक बहुपयोगी गतिविधि है, जिसके द्वारा भौगोलिक रूप से दूर-दराज स्थानों पर बैठे व्यक्ति एक ही चैट सर्वर पर लॉग करके 'की-बोर्ड' के जरिये एक-दूसरे से चर्चा कर सकते हैं। सोशल नेटवर्किं...

गांधीवाद पर निबंध (250 शब्द) । Short eassy on Gandhibad in hindi। Mppsc Mains

Image
गांधीवाद महात्मा गांधी के आदर्शों, विश्वासों एवं दर्शन से उदभूत विचारों के संग्रह को 'गांधीवाद' कहा जाता है। महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बडे राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेताओं में से थे। गांधीवाद उन सभी विचारों का एक समेकित रूप है जो गांधीजी ने जीवन पर्यंत जिया एवं किया था। गांधीवाद के बुनियादी तत्वों में से सत्य सर्वोपरि है। सत्य ही किसी भी राजनैतिक संस्था, सामाजिक संस्थान इत्यादि की धुरी होनी चाहिए। सत्य, अहिंसा, मानवीय स्वतंत्रता, समानता एवं न्याय पर उनकी निष्ठा को उनकी निजी जिंदगी के उदाहरणों से बखूबी समझा जा सकता है। गांधीवाद में राजनीतिक और आध्यात्मिक तत्वों का समन्वय मिलता है। यही इस वाद की विशेषता है। आज संसार में जितने भी वाद प्रचलित हैं वह प्रायः  राजनीतिक  क्षेत्र में सीमित हो चुके हैं। आत्मा से उनका सम्बन्ध-विच्छेद होकर केवल बाह्य संसार तक उनका प्रसार रह गया है। मन की निर्मलता और ईश्वर-निष्ठां से आत्मा को शुद्ध करना गांधीवाद की प्रथम आवश्यकता है। ऐसा करने से निःस्वार्थ बुद्धि का विकास होता है और मनुष्य सच्चे अर्थों में जन-सेवा के लिए तत्...

संस्कृति और सभ्यता पर निबंध ( 250 शब्द ) Mppsc Mains

संस्कृति और सभ्यता 'संस्कृति' मनुष्य का वह गुण है जिससे वह अपनी भीतरी उन्नति करता है। संस्कृति से मनुष्य दया, माया और परोपकार सीखता है। संस्कृति से मनुष्य गीत, कविता, चित्र और मूर्ति से आनंद लेने की योगयता हासिल करता है। 'सभ्यता' मनुष्य का वह गुण है जिससे वह अपनी बाहरी तरक्की करता है। संस्कृति और सभ्यता यह दोनों दो शब्द हैं और उनके मायने भी अलग-अलग हैं। आज भी रेलगाड़ी, मोटर और हवाई जहाज, लम्बी-चौड़ी सड़कें, बड़े-बड़े मकान, अच्छा भोजन, अच्छी पोशाक, ये सभी सभ्यता की पहचान हैं। किन्तु, संस्कृति इन सबसे कहीं अलग है। यह कहना कदापि उचित नहीं है कि प्रत्येक सभ्य मनुष्य सुसंस्कृत मनुष्य भी है। संस्कृति धन नहीं गुण है। संस्कृति वह गुण है जो हममें छिपा हुआ है जबकि सभ्यता वह गुण है जो हमारे पास है। उदाहरण के तौर पर मकान बनाना सभ्यता का काम है, किन्तु हम मकान का कौन सा नक्शा पसंद करते हैं, यह हमारी संस्कृति बतलाती है। संस्कृति का काम मनुष्य के दोष को कम करना एवं उसके गुण को अधिक बनाना है। संस्कृति का स्वभाव है कि वह आदान-प्रदान से बढ़ती है। वर्त्तमान समय में सभ्यता तो विकसित होती ज...

कंप्यूटर पर निबंध (250 शब्द में) | MPPSC मेंस निबंध |

Image
कंप्यूटर आवश्यकता आविष्कार की जननी है। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति लिए ही मानव हमेशा नवीनतम आविष्कार करता आया है। आज मानव समय और श्रम की बचत के साथ शुद्धता भी चाहता है। अत्यंत विकट समस्याओं को भी वह मशीनों द्वारा हल करना चाहता है। मानव की इसी आवश्यकता के फलस्वरूप 'कंप्यूटर' का आविष्कार हुआ। कंप्यूटर की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कंप्यूटर मानव निर्मित यन्त्र है जिसका काम है अभिकलन व परिकलन करना। यह मनुष्य की अंक सम्बन्धी सूक्ष्म से सूक्ष्म एवं कठिन से कठिन समस्याओं को तुरंत हल कर सकता है। आज देश के हर क्षेत्र में कंप्यूटर प्रणाली से काम लेने पर ज़ोर दिया जा रहा है। बस, रेलवे और हवाई जहाज का किसी भी शहर का आरक्षण किसी भी शहर से कंप्यूटर द्वारा संभव है। बैंकों के लिए कंप्यूटर सचमुच एक वरदान साबित हुआ है। कंप्यूटर की सहयता से एक मास में बनने वाला तुलन-पत्र मात्र कुछ घंटों में ही तैयार किया जा सकता है। कई परीक्षा परिषदों और विश्वविद्यालयों द्वारा अपने परीक्षा परिणामों को तैयार करने में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। चुनावों के परिणाम, टेलीफ़ोन, बिजली, पानी आदि...