संविधान के अनुच्छेद 368 (2) के परन्तुक की अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य विधानमण्डलों द्वारा अनुसमर्थित किया गया प्रथम संशोधन कौनसा था ? | First Constitutional Amendment, which was rectified by the State Legislatures according to the requirements of the provision of the Article 368 (2) of the Constitution?
निम्नलिखित में से कौन-सा संविधान संशोधन पहला संवैधानिक संशोधन था, जिसे संविधान के अनुच्छेद 368 (2) के परन्तुक की अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य विधानमण्डलों द्वारा अनुसमर्थित किया गया ?
(A) प्रथम संविधान संशोधन, 1951
(B) द्वितीय संविधान संशोधन, 1952
(C) तृतीय संविधान संशोधन, 1954
(D) चतुर्थ संविधान संशोधन, 1954
सही उत्तर : (C) तृतीय संविधान संशोधन ,1954
व्याख्या पढें यह सही उत्तर क्यों हैं :
भारत के संविधान में तीन प्रकार के संशोधन हैं जिनमें से दूसरे और तीसरे प्रकार के संशोधन अनुच्छेद 368 द्वारा शासित हैं।
सशोधन के तीन प्रकार यह निम्न हैं -
1.पहले प्रकार के संशोधनों में शामिल हैं जिन्हें भारत की संसद के प्रत्येक सदन में "साधारण बहुमत" द्वारा पारित किया जा सकता है।
2. दूसरे प्रकार के संशोधनों में शामिल हैं जिन्हें संसद प्रत्येक सदन में एक निर्धारित "विशेष बहुमत" से प्रभावित कर सकती है; तथा
3.तीसरे प्रकार के संशोधनों में वे शामिल हैं जिनके लिए संसद के प्रत्येक सदन में ऐसे "विशेष बहुमत" के अलावा, कम से कम आधे राज्य विधानमंडलों द्वारा अनुसमर्थन की आवश्यकता होती है।
नोट : अनुच्छेद 368 (2) का परंतुक कहता ऐसे कोई भी संशोधन जो 7 वीं अनुसूची के विषय , सुप्रीम कोर्ट या उच्च न्यायालय , इत्यादि में परवर्तन करता है उसका संशोधन संसद के 2/3 बहुमत के साथ आधे से अधिक राज्यों के सहमति से किया जाएगा ।
इस प्रकार आर्टिकल 368(2) के परंतुक के तहत किया गया 1st संशोधन 3rd सविधान संशोधन होगा जिसमें समवर्ती सूची के कुछ विषयों में परिवर्तन किया गया था ।
तीसरे प्रकार के संशोधन जो संविधान में किए गए हैं वे हैं संशोधन संख्या : 3, 6, 7, 8, 13, 14, 15, 16, 22, 23, 24, 25, 28, 30, 31, 32, 35, 36, 38, 39, 42, 43, 44, 45, 46, 51, 54, 61, 62, 70, 73, 74, 75, 79, 84, 88, 95, 99 और 101।
1950 में पहली बार अधिनियमित होने के बाद से अक्टूबर 2021 तक, भारत के संविधान में 105 संशोधन हो चुके हैं।
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।
आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।
हमारे साथ जुड़ें -
Comments
Post a Comment