विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है ? इससे संबंधित प्रमुख समझौते ? | Vishva Ozone Day kab manaya jata hai ?
#विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है ? इससे संबंधित प्रमुख समझौते ? | Vishva Ozone Day kab manaya jata hai ?
हेलो, दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर यहां आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पीडीएफ नोट्स, स्टेटिक जीके और करेंट अफेयर्स जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ।
हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं ऐसे टॉपिक्स जिनके नोट्स आसानी से उपलब्ध नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराते हैं ।
हम इस post मेें आपके लिए लेकर आए हैं विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है ? इससे संबंधित प्रमुख समझौते ? | Vishva Ozone Day kab manaya jata hai ?
प्रत्येक वर्ष 16 सितंबर को ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (विश्व ओज़ोन दिवस) मनाया जाता है।
• ओजोन दिवस मनाने का उद्देश्य ओजोन परत के क्षरण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना और इसे बचाने के समाधानों की खोज करना है।
• 16 सितंबर 1987 के दिन मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर हुए थे इसलिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1994 में 16 सितंबर को विश्व ओज़ोन दिवस के रूप में घोषित किया।
• सामान्यतः उपयोग में लाए जाने वाले कई रसायन ओजोन परत के लिए बेहद हानिकारक पाए गए हैं। जैसे- मिथाइल ब्रोमाइड, मिथाइल क्लोरोफॉर्म , कार्बन टेट्राक्लोराइड , क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) और हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन (HCFC) आदि ।
• विश्व ओज़ोन दिवस की इस वर्ष की थीम Montreal Protocol@35: global cooperation protecting life on earth है।
ओजोन परत के संरक्षण के लिए वैश्विक सम्मेलन :
किगाली समझौता :
यह मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल में किया गया एक संशोधन है। 197 सदस्य देशों ने इस संशोधन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
ओज़ोन :
ओज़ोन रासायनिक सूत्र 03 के साथ ऑक्सीजन का एक विशेष रूप है। यह अच्छा और खराब दो प्रकार का होता है। खराब ओज़ोन क्षोभमंडल में एवं अच्छा ओज़ोन समताप मंडल में बनता है। अच्छा ओज़ोन हमें सूरज की किरणों की पराबैंगनी (UV) विकिरण से बचाने में मदद करता हैं।
ओजोन छिद्र :
'ओजोन छिद्र वास्तव में एक छिद्र नहीं है। यह समताप मंडल के उस क्षेत्र को संदर्भित करता है जहाँ ओज़ोन की सांद्रता अत्यंत कम हो जाती है। उत्तरी ध्रुव की तुलना में दक्षिणी ध्रुव पर उत्पन्न होने वाली विशेष मौसम संबंधी और रासायनिक स्थितियों के कारण ओजोन छिद्र के बारे में सबसे अधिक चर्चा की जाती है।
- धारणीय या सतत विकास लक्ष्य क्या है ?
- धारणीय या सतत विकास क्या है ?
- प्रोजेक्ट टाइगर क्या है? | भारत के प्रमुख टाइगर रिजर्व
- इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021
- भारत के राष्ट्रीय उद्यान राज्य वाइज
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।
आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।
हमारे साथ जुड़ें -
Comments
Post a Comment