#इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 | India State Forest Report 2021 | ISFR 2021
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) द्वारा तैयार 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021' जारी की गई ।
• यह भारत के वन और वृक्ष आवरण का आकलन है। इस रिपोर्ट को द्विवार्षिक रूप से ‘भारतीय वन सर्वेक्षण’ द्वारा प्रकाशित किया जाता है। वर्ष 1987 में पहला सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ था। इस रिपोर्ट को देश के वन और वृक्ष संसाधनों का आकलन करने के लिए अनिवार्य किया गया है।
• इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 प्रमुख निष्कर्ष निम्नलिखित हैं -
• देश का कुल वन और वृक्ष आवरण 9 मिलियन हेक्टेयर है जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 प्रतिशत है।
• 2019 के आकलन की तुलना में देश के कुल वन और वृक्ष आवरण में 2,261 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। इसमें से वनावरण में 1,540 वर्ग किमी और वृक्षों के आच्छादन में 721 वर्ग किमी की वृद्धि देखी गई है। खुले जंगल के बाद बहुत घने जंगल में वन आवरण में वृद्धि देखी गई है।
• वन क्षेत्र में वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य हैं
1.आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किमी)
2.तेलंगाना (632 वर्ग किमी)
3.ओडिशा (537 वर्ग किमी)
• क्षेत्रफल के अनुसार सर्वाधिक वनावरण वाले 5 शीर्ष राज्य हैं -
1.मध्य प्रदेश ( देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र)
2.अरुणाचल प्रदेश
3.छत्तीसगढ़
4.ओडिशा
5.महाराष्ट्र
• कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन कवर के मामले में, शीर्ष पांच राज्य हैं -
1.मिजोरम (84.53%)
2.अरुणाचल प्रदेश (79.33%)
3.मेघालय (76.00%)
4.मणिपुर (74.34%)
5.नागालैंड (73.90%)
• 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का भौगोलिक क्षेत्र 33 प्रतिशत से अधिक वन आच्छादित है।
• इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय जैसे पांच राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 75 प्रतिशत से अधिक वन कवर हैं।
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ।
• इन्हें भी पढ़ें -
Comments
Post a Comment