धारणीय या सतत विकास लक्ष्य क्या है ? | SDG kya hain? | Sustainable Development Goals

#धारणीय या सतत विकास लक्ष्य क्या है ? |  Sustainable Development Goals (SDG)

हेलो ! स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर हम आपके लिए लेकर आए हैं धारणीय या सतत विकास लक्ष्य क्या है ? | Sustainable Development Goals (SDG) 

यदि आप  UPSC,MPPSC , UPPSC, RPSC, BPSC, CGPSC की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है । इसके अलावा आप किसी भी oneday एग्जाम SSC , Bank , Railways , UPSSSC, VYAPAM , POLICE, Sub-Inspector आदि की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी है ।

धारणीय विकास ( Sustainable Development ) ,विकास की वह अवधारणा है, जिसके तहत वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जाता है। 

इसी तत्वावधान में धारणीय विकास लक्ष्य (SDG) बनाए गए हैं, जिन्हें वर्ष 2030 तक प्राप्त करने का लक्ष्य है। धारणीय विकास लक्ष्य (Sustainble Development Goals ) को सर्वप्रथम वर्ष 2012 में रियो + 20 सम्मेलन में प्रस्तावित किया गया था। 

धारणीय विकास के लिए 17 लक्ष्य तय किए गए हैं। जो इस प्रकार हैं

1. गरीबी के सभी रूपों की पूरे विश्व से समाप्ति। 

2.भूख (Hunger) की समाप्ति, खाद्य सुरक्षा, बेहतर पोषण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा

3.सभी आयु के लोगों में सेहत और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा।

4.समावेशी व न्यायसंगत गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही सभी को आजीवन सीखने का अवसर देना।

5.लैंगिक समानता प्राप्त करने के साथ ही महिलाओं व लड़कियों को सशक्त करना।

6. सभी के लिए स्वच्छ जल एवं सफाई (Clean Water and Sanitation) की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

7. सस्ती, विश्वसनीय, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करना।

8.सभी के लिए समावेशी और सतत आर्थिक विकास, रोजगार और समुचित कार्य को बढ़ावा देना।

9. लचीले बुनियादी ढांचे, समावेशी औद्योगीकरण को बढ़ावा एवं नवाचार को प्रोत्साहन देना।

10.देशों के बीच और भीतर असमानता को कम करना।

11.सुरक्षित, लचीले (Resilient) और टिकाऊ शहर का निर्माण। 

12.स्थायी खपत और उत्पादन पैटर्न को सुनिश्चित करना ।

13. जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई करना।

14.महासागरों, समुद्र और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग करना।

15. मरुस्थलीकरण को रोकना, वनों का संवहनीय प्रबंधन करना,भूमिक्षरण एवं जैव विविधता के नुकसान पर रोक लगाना।

16. न्यायसंगत, शांतिपूर्ण व समावेशी समाजों को बढ़ावा। 

17. सतत विकास हेतु वैश्विक भागीदारी को पुनर्जीवित करना।


धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ।

• इन्हें भी पढ़ें -

🔹प्रमुख झीलें और उसके राज्य

🔹भारत के राष्ट्रीय उद्यान राज्य वाइज

🔹भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ

🔹प्रमुख उत्पादन क्रान्तियाँ | Important Agricultural Revolutions

🔹विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ 

🔹भारत के प्रमुख दर्रे

🔹भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों की राज्यवार सूची 

• मृदा प्रदूषण किसे कहते हैैं ? 

• जल प्रदूषण किसे कहते हैैं ? 

• वायु प्रदूषण किसे कहते हैं ?

• जनसंख्या विस्फोट किसे कहते हैं ? | जनसंख्या विस्फोट के कारण क्या है ? 

• जनसंख्या वृद्धि से कौन सी समस्याएं उत्पन्न होती है ? | जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण के क्या उपाय ?

आप Daily GK Quiz के लिए हमारा Telegram Channel Join 👇 कर सकते हैं ।

हमारे साथ जुड़ें -

  Subscribe Our Youtube channel

  Follow us on Facebook 

  Follow us on Instagram 

  Join Our Telegram channel


#धारणीय या सतत विकास लक्ष्य क्या है ? |  Sustainable Development Goals (SDG)

Comments