मनुष्यों में होने वाले आनुवंशिक रोग | manushya main hone bale anuvaanshik rog | Genetic diseases
मनुष्यों में होने वाले आनुवंशिक रोग | manushya main hone bale anuvaanshik rog | Genetic diseases
हेलो ! स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर दोस्तों उम्मीद आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहे होंगे ।
आज हम आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक लेकर आए हैं जो मध्यप्रदेश के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं MPPSC , MPSI , VYAPAM , POLICE CONSTABLE , PATWARI , Teachers exams आदि के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मनुष्यों में होने वाला आनुवंशिक रोग
1. वर्णान्धता (Colourblindness):
• इसमें रोगी को लाल एवं हरा रंग पहचानने की क्षमता नहीं होती है। इसमें लाल रंग हरा दिखाई पड़ता है।
• इस रोग से मुख्य रूप से पुरुष प्रभावित होता है। स्त्रियों में यह तभी होता है जब इसके दोनों गुणसूत्र (XX) प्रभावित हों।
• इस रोग की वाहक स्त्रियाँ होती हैं।
2. हीमोफीलिया (Haemophilia):
• इस रोग में व्यक्ति के चोट लगने पर आधा घंटा से 24 घंटे (सामान्य समयान्तराल औसतन 2-5 मिनट) तक रक्त का थक्का नहीं बनता है।
• यह मुख्यतः पुरुषों में होता है। स्त्रियों में यह रोग तभी होता है,जब इसके दोनों गुणसूत्र (XX) प्रभावित हों ।
• इस रोग की वाहक स्त्रियाँ हैं।
•हेल्डेन का मानना है कि यह रोग ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया से प्रारंभ हुआ।
3. टर्नर सिन्ड्रोम (Turner's syndrome) :
• यह रोग स्त्रियों में होता है। इस रोग से ग्रसित स्त्रियों में गुणसूत्रों
की संख्या 45 होती हैं। (44A +XO)
• इसमें शरीर अल्पविकसित, कद छोटा एवं वक्ष चपटा होता है। जननांग प्रायः अविकसित होता है, जिससे वे बांझ (Sterile ) होती हैं।
4. क्लीनेफेल्टर सिन्ड्रोम (Klinefelter's syndrome) :
• यह रोग पुरुषों में होता है। इस रोग से ग्रसित पुरुषों में गुणसूत्रों की संख्या 47 होती है।
• इसमें पुरुषों का वृषण अल्पविकसित एवं स्तन स्त्रियों के समान विकसित हो जाता है।
• इस रोग से ग्रसित पुरुष नपुंसक होता है।
5. डाउन्स सिन्ड्रोम (Down's syndrome) :
• इस रोग से ग्रसित रोगी मन्द बुद्धि, आँखें टेढ़ी, जीभ मोटी तथा अनियमित शारीरिक ढाँचा होता है।
•इसे मंगोलिज्म (Mangolism) भी कहते हैं।
6. पटाऊ सिन्ड्रोम (Patau's Syndrome) :
• इसमें रोगी का ऊपर का ओठ बीच से कट जाता है। तालु में दरार (Cleft Plate) हो जाता है।
• इस रोग में रोगी मन्द बुद्धि, नेत्ररोग आदि से प्रभावित हो सकता है।
हम समय - समय पर मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों के महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराते हैं आप हमारी वेबसाइट विजिट करते रहें ताकि आपको बेहतर अध्ययन सामग्री प्राप्त होती रहे। आप हमारे साथ टेलीग्राम , फेसबुक जैसे अन्य माध्यमों से भी आप जुड़ सकते हैं ताकि आपको नए अपडेट्स मिलते रहें
आप हमारे साथ निम्न माध्यमों से जुड़ सकते हैं -
• इन्हें भी पढ़ें -
🔹भारत के प्रमुख अनुसंधान संस्थान
🔹मानव शरीर में तत्वों की मात्रा
🔹प्रमुख आविष्कार एवं आविष्कारक
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।
Comments
Post a Comment