अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस कब मनाया जाता है? | International Olympic day |



अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के स्थापना दिवस (23 जून,1894) को 'ओलंपिक दिवस' के तौर पर मनाया जाता है।

पहला ओलंपिक दिवस वर्ष 1948 में मनाया गया था । वर्ष 2022 के 'ओलंपिक दिवस' की थीम है- 'Together for a peaceful world” वर्ष 2022 की थीम लोगों को शांति से एक साथ लाने में खेल के महत्त्व को सम्मान देती है। ओलंपिक दिवस की मुख्य गतिविधि 'ओलंपिक डे रन' को माना जाता है।

पहली बार वर्ष 1987 में ओलंपिक डे रन आयोजित किया गया था।

ओलंपिक सिर्फ़ खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खेलों के ज़रिये खेल से आगे बढ़कर मानवीय सरोकारों से जुड़े मुद्दों (मानवाधिकार, संपोषणीयता, शांति, विकास, खेलों में लिंग समानता, शरणार्थी पुनर्स्थापन इत्यादि) के हितार्थ भी योगदान करता है

 'ओलंपिक एजेंडा, 2020+5' के तहत 15 सिफ़ारिशों में भी मानवीय सरोकारों से जुड़ीं बातों को जगह दी गयी है। 

रियो और टोक्यो ओलंपिक की सफलता के आधार पर आगामी पेरिस और डैकर ओलंपिक में 'आईओसी शरणार्थी' टीम के रखने की बात की गई है।

आईओसी के वर्तमान 45 माननीय सदस्यों में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय पूर्व शूटर 'राजा रणधीर सिंह' (2001) हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन ओलंपिक और युवा ओलंपिक (ग्रीष्मकालीन - शीतकालीन) आयोजित किये जाते हैं।

धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।

आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।

हमारे साथ जुड़ें -

  Subscribe Our Youtube channel

  Follow us on Facebook 

  Follow us on Instagram 

  Join Our Telegram channel


Comments