मध्यप्रदेश योग आयोग गठन,संरचना तथा कार्य | Madhya Pradesh Yoga Commission
#मध्यप्रदेश योग आयोग गठन,संरचना तथा कार्य | Madhya Pradesh Yoga Commission
आयोग का एक स्वतंत्र कार्यालय शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल में स्थापित होगा, जिसमें एक सचिव, पदेन निदेशक महर्षि संस्कृत संस्थान, दो मल्टीटॉस्किंग स्टॉफ और आवश्यकतानुसार सुरक्षा एवं साफ-सफाई कर्मी (आउट सोर्सिंग) होंगे। आयोग समय-समय पर आवश्यकतानुसार बाह्य स्रोतों से विषय-विशेषज्ञ, व्यावसायिक सेवा एवं सलाहकार सेवा प्राप्त कर सकेगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
• आयोग का उद्देश्य :
योग आयोग का उद्देश्य यह है कि यह प्रशासकीय विभाग द्वारा गठित निकाय होगा, जो योग संबंधी जागरूकता, प्रचार-प्रसार एवं योग शिक्षा को बढ़ावा देगा, ताकि बाल्यावस्था से आजीवन योग जीवन का हिस्सा बन सके।
• योग आयोग का गठन :
प्रदेश में योग के प्रति जागरूकता, प्रचार-प्रसार एवं योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तथा राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवन शैली एवं निरोग जीवन जीने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश योग आयोग का गठन किया जाता है।
2. योग आयोग का उद्देश्य यह है कि यह प्रशासकीय विभाग द्वारा गठित निकाय होगा जो योग संबंधी जागरूकता, प्रचार प्रसार एवं योग शिक्षा को बढ़ावा देगा, ताकि बाल्यावस्था से आजीवन योग जीवन का हिस्सा बन सके।
3. योग आयोग के कर्तव्य :
(i) योग आयोग, योग से संबंधित योजना, योग कार्यक्रमों का क्रियान्वयन एवं समीक्षा करेगा,
(ii) योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं / व्यक्तियों को सम्मानित करने एवं पुरस्कार हेतु चयन करेगा,
(iii) आवासीय एवं गैर आवासीय योग प्रशिक्षणों का आयोजन करेगा। प्रदेश की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में योग को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने के लिए योग करने हेतु प्रेरित करेगा एवं आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षणों का आयोजन करेगा।
4. योग आयोग अपनी गतिविधियों का संचालन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से करेगा। आयोग का पंजीयन सोसायटी एक्ट के अन्तर्गत किया जायेगा।
5. मध्यप्रदेश योग आयोग का प्रशासकीय विभाग स्कूल शिक्षा विभाग होगा।
6. आयोग की सरंचना निम्नानुसार होगी -
6.1 मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन (पदेन) - अध्यक्ष
6.2 अध्यक्ष, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, (पदेन) उपाध्यक्ष
6.3 महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्था के निदेशक (पदेन) सचिव
6.4 राज्य शासन द्वारा मनोनीत योग के क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले अशासकीय सदस्य 05 सदस्य
विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा अनुसूचित जाति विकास
6.5 आयोग में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष एवं चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक न्याय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव के प्रतिनिधि शासकीय सदस्य होंगे।
6.6 आयोग में आवश्यकतानुसार नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल कैडेट कोर, स्काउट गाईड एवं अन्य समूहों के सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया जा सकेगा।
6.7 अशासकीय सदस्यों का कार्यकाल 05 वर्ष का होगा।
आयोग के कर्त्तव्य
• योग आयोग, योग से संबंधित योजना, योग कार्यक्रमों का क्रियान्वयन एवं समीक्षा करेगा।
• योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं / व्यक्तियों को सम्मानित करने एवं पुरस्कार के लिये चयन करेगा।
• आवासीय एवं गैर-आवासीय योग प्रशिक्षणों का आयोजन करेगा।
• प्रदेश की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में योग को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।
• शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिये योग करने हेतु प्रेरित करेगा एवं आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षणों का आयोजन करेगा।
• आयोग अपनी गतिविधियों का संचालन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से करेगा।
• आयोग का पंजीयन सोसायटी एक्ट के अंतर्गत किया जायेगा।
• स्कूल शिक्षा विभाग आयोग का प्रशासकीय विभाग होगा, जो आयोग के सुचारु संचालन के नियम बनायेगा |
• इन्हें भी पढ़ें -
- भारतीय संविधान के विदेशी श्रोत
- भारतीय संविधान के प्रमुख संशोधन
- राष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
- उपराष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
- राज्यपाल से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
- जबलपुर झण्डा सत्याग्रह (1923) क्या है?
- राजभाषा से संबंधित संवैधानिक प्रावधान
- संसद से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
- सभी राज्यों के स्थापना दिवस
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।
आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।
हमारे साथ जुड़ें -
Comments
Post a Comment