हंटर शिक्षा आयोग तथा इसकी सिफारिशें | Hunter Shiksha Ayog kya hai ? Iski Pramukh Sifarishen

हंटर शिक्षा आयोग तथा इसकी सिफारिशें | Hunter Shiksha Ayog kya hai ? Iski Pramukh Sifarishen 


हेलो, दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर यहां आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पीडीएफ नोट्स, स्टेटिक जीके और करेंट अफेयर्स जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ।

हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं ऐसे टॉपिक्स जिनके नोट्स आसानी से उपलब्ध नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराते हैं । 

हम इस post मेें आपके लिए लेकर आए हैं हंटर शिक्षा आयोग तथा इसकी सिफारिशें | Hunter Shiksha Ayog kya hai ? Iski Pramukh Sifarishen 

हंटर शिक्षा आयोग, 1882-83 : 

• 1854 ई. से 1882 ई. के मध्य भारत में शिक्षा की प्रगति सराहनीय रही। लार्ड रिपन ने 1882 ई. में डब्ल्यू डब्ल्यू हंटर की अध्यक्षता में एक कमीशन गठित किया।  

• जिसका उद्देश्य 1854 ई. के पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रगति का मूल्यांकन करना था।

• इस आयोग में अध्यक्ष के अतिरिक्त 20 अन्य सदस्य थे जिनमें से 8 भारतीय थे आयोग को प्राथमिक शिक्षा के प्रसार के लिए उपाय भी सुझाने थे।

• मुख्य सुझाव :

1. कॉलेजों में अनेक ऐच्छिक पाठ्यक्रम होने चाहिए।

2. सरकारी तथा गैर-सरकारी स्कूलों में नैतिक शिक्षा की व्यवस्था अनिवार्य होनी 

3. छात्रों से ली जाने वाली फीस तथा छात्रवृत्ति संबंधी नियम बनाए जाने चाहिए

4. हाईस्कूलों में प्रवेशिका परीक्षाओं के अतिरिक्त व्यापारिक एवं व्यावसायिक शिक्षा की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। 

5. सरकार को प्राथमिक शिक्षा के सुधार और विकास की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह शिक्षा स्थानीय भाषा और उपयोगी विषयों में हो।

 6. शिक्षा के क्षेत्र में निजी प्रयत्नों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए तथा

7. महिला शिक्षा को भी बढ़ावा देना चाहिए।

• आयोग द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों के बाद आगामी 20 वर्षों में माध्यमिक एवं कॉलेज शिक्षा का अभूतपूर्व विस्तार हुआ। 1882 ई. में पंजाब विश्वविद्यालय एवं 1887 ई. में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

• लॉर्ड कर्जन जब भारत का वायसराय बना तो उसने मैकाले शिक्षा नीति को आलोचना की थी। उसने कहा कि मैकाले की नीति देशी भाषाओं के विरूद्ध है। उसने अपने शासनकाल में गुण और दक्षता के नाम पर विश्वविद्यालयों पर सरकारी नियंत्रण कड़ा कर दिया।


 • इन्हें भी पढ़ें - 


धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।

आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।

हमारे साथ जुड़ें -

  Subscribe Our Youtube channel

  Follow us on Facebook 

  Follow us on Instagram 

  Join Our Telegram channel

Comments