कोलेजियम व्यवस्था में दोष | collegium vyavastha main dosh |
कोलेजियम व्यवस्था में दोष | collegium vyavastha main dosh |
हेलो, दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर यहां आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पीडीएफ नोट्स, स्टेटिक जीके और करेंट अफेयर्स जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ।
हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं ऐसे टॉपिक्स जिनके नोट्स आसानी से उपलब्ध नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराते हैं ।
हम इस post मेें आपके लिए लेकर आए हैं कोलेजियम व्यवस्था में दोष | collegium vyavastha main dosh |
कोलेजियम व्यवस्था में दोष
पहला तर्क है यह सिद्धांत प्राकृतिक न्याय की दृष्टि से ही गलत है। कि खुद न्यायाधीश ही न्यायाधीशों का चयन करें। अगर किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र में सरकार, संसद और न्यायपालिका के बीच शक्तियों का संतुलन होना अच्छा माना जाता है तो वह भारत में क्यों नहीं होना चाहिये? दूसरा तर्क है कि हम इंग्लैंड, अमेरिका या किसी भी विकसित देश को देख लें; हर जगह न्यायिक नियुक्तियों में सरकार या / और संसद की प्रभावी भूमिका होती है तो भारत की न्यायपालिका को यह विशेषाधिकार क्यों होना चाहिये?
तीसरा तर्क एक आलोचना के रूप में है। वह यह है कि इस प्रणाली के कारण न्यायिक नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद बढ़ा है और समाज के वंचित तबकों को हिस्सा नहीं मिल सका है। कुछ आलोचक यहाँ तक कहते हैं कि उच्चतर न्यायपालिका के अधिकांश न्यायाधीश सिर्फ 80-100 परिवारों से आते हैं।
इस कारण हमारी न्यायपालिका समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व भी नहीं कर पाती है। यह तथ्य रोचक है कि सुप्रीम कोर्ट में आज तक सिर्फ 6 महिलाएँ न्यायाधीश बन पाई हैं। अनुसूचित जातियों से अभी तक सिर्फ 3 न्यायाधीश बने हैं और अनुसूचित जनजातियों से तो एक भी नहीं।
- भारतीय संविधान के विदेशी श्रोत
- भारतीय संविधान के प्रमुख संशोधन
- राष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
- उपराष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
- राज्यपाल से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
- जबलपुर झण्डा सत्याग्रह (1923) क्या है?
- राजभाषा से संबंधित संवैधानिक प्रावधान
- संसद से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
- सभी राज्यों के स्थापना दिवस
- मध्यप्रदेश के स्वतंत्रता संग्रम में तात्या टोपे (1814-1859) की भूमिका
- मध्यप्रदेश के प्रमुख सत्याग्रह
- मध्यप्रदेश के 1857की क्रांति के प्रमुख सेनानी
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।
आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।
हमारे साथ जुड़ें -
Comments
Post a Comment