क्या है संसदीय विशेषाधिकार?| kya hai sansadiye visheshadhikaar |

क्या है संसदीय विशेषाधिकार?| kya hai sansadiye visheshadhikaar |

हेलो, दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर यहां आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पीडीएफ नोट्स, स्टेटिक जीके और करेंट अफेयर्स जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ।

हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं ऐसे टॉपिक्स जिनके नोट्स आसानी से उपलब्ध नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराते हैं । 

हम इस post मेें आपके लिए लेकर आए हैं क्या है संसदीय विशेषाधिकार?| kya hai sansadiye visheshadhikaar |



क्या है संसदीय विशेषाधिकार?


● भारतीय संविधान संसद के सफल व दबावमुक्त संचालन के लिये संसद व उसके सदस्यों को कुछ शक्तियाँ व विशेषाधिकार सौंपती है। इसे ही प्रचलित भाषा में संसदीय विशेषाधिकार कहा जाता है। राज्य विधानमंडल को भी यही अधिकार प्राप्त है। संविधान के अनुच्छेद 105 में ससंद सदस्यों तथा अनुच्छेद 194 में राज्य विधानमंडल के लिये ऐसे अधिकारों की चर्चा की गई है।

संसद व विधानमंडल में उनके सदस्यों को वही विशेषाधिकार प्राप्त हैं। जो 'हाउस ऑफ कॉमन्स' के सदस्यों को प्राप्त हैं। यद्यपि 44वें संविधान संशोधन द्वारा हाउस ऑफ कॉमन्स शब्द को हटा दिया गया किन्तु तात्त्विक रूप से वे शक्तियाँ अभी भी यथावत् हैं।


विवाद के बिन्दु


• यह विशेषाधिकार प्रेस की स्वतंत्रता को दुष्प्रभावित करता है। कई बार पत्रकारों को विशेषाधिकार के मामले में दंडित किया गया। उदाहरण के लिये, ब्लिट्ज के संपादक, सर्चलाइट के संपादक, द हिंदू के पत्रकार तथा सबसे प्रसिद्ध केशव सिंह के मामले में विधानसभा के इस शक्ति का दुरुपयोग किया।


• यह भारतीय संसद / विधानमंडल को असीमित अधिकार प्रदान करता है तथा शक्ति के पृथक्करण सिद्धांत का उल्लंघन करता है। साथ ही यह असंतुलित रूप से ब्रिटिश संसद के समान शक्ति प्रदान करता है। 

• इसलिये मांग की जा रही है कि इस विशेषाधिकार को स्पष्ट करते हुए


इसे संहिताबद्ध किया जाए ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके।

 
 • इन्हें भी पढ़ें - 
महत्वपूर्ण विविध Gk Topics for MPPSC Pre 2021

धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।

आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।

हमारे साथ जुड़ें -

  Subscribe Our Youtube channel

  Follow us on Facebook 

  Follow us on Instagram 

  Join Our Telegram channel

Comments