भारत का नामकरण कैसे हुआ | bharat ka namkaran kese hua |
भारत का नामकरण कैसे हुआ | bharat ka namkaran kese hua |
हेलो, दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर यहां आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पीडीएफ नोट्स, स्टेटिक जीके और करेंट अफेयर्स जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ।
हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं ऐसे टॉपिक्स जिनके नोट्स आसानी से उपलब्ध नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराते हैं ।
हम इस post मेें आपके लिए लेकर आए हैं भारत का नामकरण कैसे हुआ | bharat ka namkaran kese hua |
भारत का नामकरण
इण्डिया शब्द इण्डस से निकला है, जिसे संस्कृत में सिन्धु कहा जाता है। भारतवर्ष नाम सर्वप्रथम पाणिनी की अष्टाध्यायी में आया है। भारत देश का यह नामकरण ऋग्वैदिक काल के प्रमुख जन भरत के नाम पर किया गया।
वैदिक काल में उत्तरी भारत को आर्यावर्त कहा जाता था। और दक्षिण भारत को दक्षिणापथ कहा जाता था। जैन कथाओं के अनुसार देश का यह नाम प्रथम जैन तीर्थकर ऋषभदेव के बड़े पुत्र का नाम भारत था जो प्रतापी व शक्तिशाली राजा थे।
पौराणिक कथाओं के अनुसार पौरूव वंश के राजा दुष्यन्त एवं शकुन्तला के पुत्र भरत के नाम पर दिया गया था। ब्राह्मण ग्रंथों में इस देश को भारतवर्ष कहा। गया है। विष्णुपुराण में समुद्र के उत्तर और हिमालय के दक्षिण में जो देश स्थित हैं। उसका नाम भारत है क्योंकि यहां भारती संतति (भारत की प्रजाति) निवास करतीहै। भागवत पुराण में इस देश को अजनाभवर्ष की संज्ञा दी गयी थी। भारत को जम्बूद्वीप का एक भाग भी माना जाता है। बौद्ध ग्रन्थों में जम्बूद्वीप उस भू-भाग को कहा गया है, जहां ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में मौर्य वंश का शासन था।
यूनानियों ने भारतवर्ष के लिए इण्डिया शब्द का प्रयोग किया जबकि मध्यकालीन | लेखकों ने इस देश को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान नाम से सम्बोधित किया। यह शब्द भी फारसी शब्द हिंदू (Hindu) से बना है। यूनानी भाषा के इंदे के आधार पर अंग्रेज इसे इंडिया कहने लगे। देश का
वर्तमान नाम भारत भी प्राचीन काल से प्रचलित रहा है। इसका अर्थ भरतों का देश है। भरत एक प्राचीन कबीले का नाम था ।12 भारतवर्ष का सर्वप्रथम उल्लेख हाथी गुम्फा अभिलेख में मिलता है।
हिंदुस्तान शब्द उल्लेख सर्वप्रथम 262 ई. के सासानी अभिलेख में मिलता है।
भारत के संविधान अनुच्छेद-1 में (भारत अर्थात् इंडिया राज्यों का संघ होगा- India, that is Bharat shall be a Union of State) स्पष्ट किया गया है।
- प्रमुख राजवंश और उनके संस्थापक
- मुगलकालीन स्थापत्य (इमारतें) और उनके निर्माता शासक
- भारत के प्रमुख गुप्तकालीन मंदिर
- मध्यकालीन भारत की प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक
- महत्वपूर्ण नारे | important slogans
- 1857 ई. के क्रांति से सम्बंधित महत्वपूर्ण
- स्वतंत्रता संघर्ष से संबंधित प्रमुख तथ्य
- इतिहास के प्रमुख युद्ध | Important war
- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम से सबंधित प्रमुख तथ्य
- जैन धर्म से संबंधित प्रमुख तथ्य
- प्रमुख ऐतिहासिक संस्थाएं और उनके संस्थापक
- हड़प्पा / सिन्धु घाटी सभ्यता के 50 महत्वपूर्ण तथ्य
- आजाद हिन्द फौज पर संक्षिप्त टिप्पणी
- इतिहास में हुए महत्वपूर्ण युद्ध
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।
आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।
हमारे साथ जुड़ें -
Comments
Post a Comment