मध्यप्रदेश में पर्यटन | madhyparadesh mai paryatan |
मध्यप्रदेश में पर्यटन | madhyparadesh mai paryatan |
हेलो, दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर यहां आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पीडीएफ नोट्स, स्टेटिक जीके और करेंट अफेयर्स जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ।
हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं ऐसे टॉपिक्स जिनके नोट्स आसानी से उपलब्ध नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराते हैं ।
हम इस post मेें आपके लिए लेकर आए हैं मध्यप्रदेश में पर्यटन | madhyparadesh mai paryatan |
मध्यप्रदेश में पर्यटन
मध्यप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में विश्व में विशिष्ट स्थान प्राप्त है। मध्यप्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जो पर्यटन की विविधताओं को अपने में समाहित किए हुए है। यहाँ चारों ओर बिखरी हुई प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। 'प्रदेश में पर्यटन उद्योग की अपार संभावनाएं विद्यमान है।
' मध्यप्रदेश में लगभग 450 पर्यटन केंद्र हैं, जिन्हें निम्नानुसार पाँच श्रेणियों में बाँटा जा सकता है
1. ऐतिहासिक
2. पुरातात्विक स्थल ।
3. प्राकृतिक स्थान।
4. धार्मिक स्थल |
5. वन्य प्राणी पर्यटन स्थल |
मध्यप्रदेश पर्यटन की सम्भावनाओं से युक्त राज्य है। प्रदेश में वह सब कुछ है, जो देशी और विदेशी दोनोंप्रकार के पर्यटकों को लुभा सके। हिन्दू, बौद्ध, जैन और इस्लाम धर्मों के अद्वितीय स्मारक तो हैं ही साथ ही इसे खजुराहो, साँची और भीमबेटका जैसे तीन विश्व धरोहर स्थल स्थित होने का गौरव भी प्राप्त है।
ऐतिहासिक और पुरातात्त्विक दृष्टि से माण्डू, ग्वालियर,ओरछा, खजुराहो एवं भीमबेटका आदि प्रमुख स्थल है। प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से पचमढ़ी एवं अमरकंटक सुन्दर पर्वतीय क्षेत्र और भेड़ाघाट अद्वितीय है। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से धार्मिक रंग में रंगे चित्रकूट, ओरछा, मैहर, साँची और उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहता है।
कान्हा, बाँधवगढ़, शिवपुरी, पेंच तथा अन्य पांच राष्ट्रीय उद्यान ऐसे हैं जहां सैलानी काफी संख्या में पहुंचते हैं। म.प्र. शासन ने ओरछा, चित्रकूट, मैहर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर और अमरकंटक को पवित्र नगर घोषित किया है।
मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर पर्यटन पुरस्कार प्रतिवर्ष प्राप्त हुए है। भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस वर्ष मध्यप्रदेश को 10 पर्यटन पुरस्कार प्रदान किये गये जिसमें पहली बार दिया जाने वाला "हॉल ऑफ फेस" अवार्ड सम्मिलित है। यह अवार्ड पहली बार ऐसे राज्य को दिया गया है। जिसने पिछले 3 वर्षों में लगातार श्रेष्ठ पर्यटन राज्य का पुरस्कार प्राप्त किया हो। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक एवं सिंहस्थ ब्रोशर को प्रकाशन में श्रेष्ठता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
- प्रमुख राजवंश और उनके संस्थापक
- मुगलकालीन स्थापत्य (इमारतें) और उनके निर्माता शासक
- भारत के प्रमुख गुप्तकालीन मंदिर
- मध्यकालीन भारत की प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक
- महत्वपूर्ण नारे | important slogans
- 1857 ई. के क्रांति से सम्बंधित महत्वपूर्ण
- स्वतंत्रता संघर्ष से संबंधित प्रमुख तथ्य
- इतिहास के प्रमुख युद्ध | Important war
- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम से सबंधित प्रमुख तथ्य
- जैन धर्म से संबंधित प्रमुख तथ्य
- प्रमुख ऐतिहासिक संस्थाएं और उनके संस्थापक
- हड़प्पा / सिन्धु घाटी सभ्यता के 50 महत्वपूर्ण तथ्य
- आजाद हिन्द फौज पर संक्षिप्त टिप्पणी
- इतिहास में हुए महत्वपूर्ण युद्ध
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।
आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।
हमारे साथ जुड़ें -
Comments
Post a Comment