अंग्रेजों द्वारा भारतीय आधुनिकीकरण के लिए किए गए कार्य | angrezo dwara bhartiye adhunikikaran ke liy kiy gay karya |

हेलो, दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर यहां आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पीडीएफ नोट्स, स्टेटिक जीके और करेंट अफेयर्स जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ।

हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं ऐसे टॉपिक्स जिनके नोट्स आसानी से उपलब्ध नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराते हैं ।

हम इस post मेें आपके लिए लेकर आए हैं अंग्रेजों द्वारा भारतीय आधुनिकीकरण के लिए किए गए कार्य | angrezo dwara bhartiye adhunikikaran ke liy kiy gay karya | 

प्रश्न-अंग्रेजों ने भारत के आधुनिकीकरण के लिए कौन से सकारात्मक कदम उठाए थे?

उत्तर- भारत के आधुनिकीकरण हेतु ब्रितानी शासन द्वारा कई सकारात्मक प्रयास किये गये

प्रथम, ब्रितानी शासन ने विधि के शासन की आधुनिक अवधारणा को लागू किया। विधि के शासन के अंतर्गत प्रशासन का संचालन कानून के पालन द्वारा संभव था। इसके तहत अधिकार, विशेषाधिकार एवं नागरिकों के कर्त्तव्य सुनिश्चित थे। इस अवधारणा का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष यह था कि किसी भी अधिकार के दुष्प्रयोग अथवा अतिक्रमण करने वाले अधिकारी के विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती थी।

दूसरा, ब्रितानी कानून व्यवस्था समानता की अवधारणा पर आधारित थी। कानून की नजर में सभी व्यक्ति समान हैं। जाति, धर्म, वर्ग के आधार पर कानून में फर्क नहीं किया जाता था तथा विधि की दृष्टि में उच्चवर्ग एवं निम्नवर्ग में भेद था।

सन् 1835 में मैकाले की अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली लागू की गयी। इससे भारतीय शिक्षा व्यवस्था का आधुनिकीकरण हो सका। बौद्धिक क्षेत्र में सर्वत्र नयी चेतना का संचार हुआ। जिसके फलस्वरूप राष्ट्रीय आंदोलन में नव आवेग का प्रसार हो सका।

पुनः 1835 के चार्टर कानून के माध्यम से भारतीयों को सिविल सेवा प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुममि प्रदान की गयी। अब भारतीय प्रशासन में भारतीयों का प्रवेश होने लगा। अंग्रेजों द्वारा प्रारंभ किया गया यह कठोर ढांचा भारत में अभी भी विद्यमान है। यह भारतीय प्रशासन का आधार है।

इस प्रकार, ब्रितानी शासन के दौरान भारत में कई काउंसिल तथा चार्टर कानूनों के माध्यम से सांविधानिक विकास की पृष्ठभूमि तैयार की जा सकी, जिसकी छाप हमारे संविधान पर देखी जा सकती है। ब्रितानी शासन ने देश में सती एवं ठगी प्रथा के अंत के साथ अनेक सामाजिक सुधार कर आधुनिकीकरण के प्रयास किए ।

 • इन्हें भी पढ़ें - 

धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।

आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।

हमारे साथ जुड़ें -

  Subscribe Our Youtube channel

  Follow us on Facebook 

  Follow us on Instagram 

  Join Our Telegram channel

Comments

Popular Posts