मध्य प्रदेश के प्रमुख जलप्रपात | madhay pradesh ke pramukh jalprapaat | main waterfalls in mp |
मध्य प्रदेश के प्रमुख जलप्रपात
1.बहुती जलप्रपात
• मध्यप्रदेश के रीवा जिले में ओटा / सैलर नदी पर स्थित ।
• यह मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है।
• इसकी ऊंचाई 198 मीटर है।
2.चचाई जलप्रपात
• मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीहड़ नदी पर स्थित है इसकी ऊंचाई 130 मीटर है।
• यह मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे ऊँचा जलप्रपात है।
3.केवटी जलप्रपात
• यह जलप्रपात रीवा जिले में बीहड़ की सहायक नदी महाना नदी पर स्थित है ।
• यहाँ मकर संक्रांति पर प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है।
4.चूलिया जलप्रपात
• यह जलप्रपात राजस्थान के भैसरोड़गढ़ में चम्बल नदी पर स्थित है। यह राजस्थान का सबसे ऊँचा जलप्रपात है।
5.चित्रकूट जलप्रपात
• छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है।
• इसे भारत का न्याग्रा जलप्रपात भी कहा जाता है। इसकी ऊँचाई 29 मीटर है।
6.सहस्त्रधारा जलप्रपात
• मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में महेश्वर में नर्मदा नदी पर 8 मीटर ऊँचा सहस्त्रधारा जलप्रपात स्थित है ।
7.कपिल धारा जलप्रपात
• अनुपपुर जिले के नर्मदा के उद्गम स्थल (अमरकंटक) से पश्चिम की ओर 6 किमी. दूरी पर नर्मदा नदी पर स्थित है ।
8.स्नेह जल प्रपात
• म.प्र. के छतरपुर जिले में केन और खद्दर नदी द्वारा निर्मित जल प्रपात है ।
• स्नेह जलप्रपात के निकटतम एयरपोर्ट खजुराहो है ।
9.पातालपानी जलप्रपात
• इंदौर जिले में, चम्बल नदी के समीप स्थित एक पहाड़ी झरना है।
• यह इंदौर जिले का प्रमुख पिकनिक स्थल है । पातालपानी, टंट्या भील का समाधि स्थल है।
10.जमुना जलप्रपात
• इस जलप्रपात को बी-फॉल्स भी कहा जाता है।
• यह होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में स्थित है।
• जमुना जलप्रपात के द्वारा पचमढ़ी शहर में जल आपूर्ति की जाती है।
11.अप्सरा जलप्रपात
• यह जलप्रपात होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में स्थित है।
• इस जलप्रपात को परीफॉल्स भी कहा जाता है।
12.भालकुण्ड जलप्रपात
• भालकुण्ड जलप्रपात बेतवा नदी की सहायक नदी बीना नदी=पर स्थित है।
• यह सागर जिले के राहतगढ़ नामक स्थान पर स्थित है।
13.अमरगढ़ जलप्रपात
• भोपाल से 65 किमी. दूर सीहोर जिले में स्थित है।
• 150 फिट ऊँचा अमरगढ़ जलप्रपात वर्षा ऋतु में प्रमुख पिकनिक स्पॉट रहता है।
16.धुँआधार जलप्रपात
• म.प्र. के जबलपुर (भेड़ाघाट) में नर्मदा नदी पर स्थित है, इसकी ऊंचाई 18 मीटर है।
• यह सफ़ेद संगमरमर के लिए प्रसिद्ध है
इन्हें भी पढ़ें -
- प्रमुख राजवंश और उनके संस्थापक
- बाघ की गुफाएं तथा उनकी विशेषता
- भर्तृहरि की गुफाएं तथा उनकी विशेषता
- जबलपुर झण्डा सत्याग्रह (1923) क्या है?
- ग्वालियर का मंदिर स्थापत्य एवं उसकी विशेषताएं
- भरहुत स्तूप तथा उसकी विशेषताएं
- सांची स्तूप तथा उसकी विशेषताएं
- खजुराहो मंदिर एवं उसकी विशेषताएं
- मध्यप्रदेश के स्वतंत्रता संग्रम में तात्या टोपे (1814-1859) की भूमिका
- मध्यप्रदेश के पुरातात्विक स्थल
- मध्यप्रदेश के प्रमुख प्रचीन अभिलेख
- मध्यप्रदेश के प्रमुख किले और दुर्ग
- मध्यप्रदेश के प्रमुख जैन तीर्थ स्थल
- मध्यप्रदेश के प्रमुख सत्याग्रह
- मध्य प्रदेश की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ
- मध्यप्रदेश के 1857की क्रांति के प्रमुख सेनानी
महत्वपूर्ण विविध Gk Topics for MPPSC Pre 2021
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।
आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।
हमारे साथ जुड़ें -
Comments
Post a Comment