कम्प्यूटर वायरस क्या है? Computer virus kya hai ?

कम्प्यूटर वायरस क्या है? Computer virus kya hai ?


हेलो, दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर यहां आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पीडीएफ नोट्स, स्टेटिक जीके और करेंट अफेयर्स जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ।

हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं ऐसे टॉपिक्स जिनके नोट्स आसानी से उपलब्ध नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराते हैं । 

हम इस post मेें आपके लिए लेकर आए हैं कम्प्यूटर वायरस क्या है? Computer virus kya hai ?


कम्प्यूटर वायरस (Computer Virus)


यह एक छोटा द्वेषपूर्ण साफ्टवेयर प्रोग्राम है जो किसी वैध प्रोग्राम के साथ जुड़कर या इंटरनेट द्वारा कम्प्यूटर की मेमोरी में प्रवेश करता है तथा अपनी कापी स्वयं बनाकर उसे फैलने में मदद करता है। यह डाटा को मिटाने, उसे खराब (corrupt) करने या उसमें परिवर्तन करने का कार्य कर सकता है। यह हार्ड डिस्क के बूट सेक्टर में प्रवेश कर डिस्क की क्षमता को कम व कम्प्यूटर की गति को धीमा कर सकता है या साफ्टवेयर प्रोग्राम को चलने से रोक सकता है।


किसी प्रोग्राम से जुड़ा वायरस तब तक सक्रिय नहीं होता जब तक उस प्रोग्राम को चलाया न जाए। वायरस ई-मेल मैसेज से नहीं फैलता। ई-मेल पर आने वाला वायरस ई-मेल अटैचमेंट (attach ments ) के खोलने पर सक्रिय होता है। जब वायरस सक्रिय होता है। तो वह कम्प्यूटर मेमोरी में स्वयं को स्थापित कर लेता है तथा मेमोरी के खाली स्थान में फैलने लगता है। कुछ वायरस स्वयं को कम्प्यूटर के बूट (Boot) सेक्टर से जोड़ लेते हैं। कम्प्यूटर जितनी बार बूट करता है, वायरस उतना ही अधिक फैलता है। कई वायरस काफी समय पश्चात भी डाटा व प्रोग्राम को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।


कम्प्यूटर वायरस मुख्यतः इंटरनेट (ई-मेल, गेम या इंटरनेट फाइल) या मेमोरी उपकरण जैसे-फ्लापी डिस्क, सीडी, डीवीडी, पेन ड्राइव आदि के सहारे एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर में प्रवेश करता है। इंटरनेट पर फाइल डाउनलोड करने पर उसके साथ लगा वायरस कम्प्यूटर को प्रभावित कर सकता है।


वायरस एक साफ्टवेयर प्रोग्राम है, अतः यह कम्प्यूटर हार्डवेयर को प्रभावित नहीं करता। वायरस मेमोरी में घुसकर स्वयं को स्थापित करता है, अतः यह Write Protect मेमोरी तथा Compressed डाटा फाइल को प्रभावित नहीं कर सकता।


वायरस का कम्प्यूटर पर प्रभाव (Effect of Virus on  Computer) : 

 1.कोई कम्प्यूटर वायरस से प्रभावित है या नहीं, इसे निम्नलिखित लक्षणों से पहचाना जा सकता है

2.कम्प्यूटर स्वतः री बूट (Re-boot) हो जाता है।

3.वेब ब्राउसर को असामान्य या गलत होम पेज खोल देता है।

4.वायरस कम्प्यूटर के कार्य करने की गति (speed) को धीमा कर देता है।

 5.कम्प्यूटर बार-बार हैंग (hang) हो जाता है।

6.कम्प्यूटर मेमोरी की सही स्थिति तथा साइज नहीं बताता है।

7. कुछ प्रोग्राम कम्प्यूटर पर चल नहीं पाते हैं।

8.कम्प्यूटर मेमोरी में स्थित कुछ फाइलें प्रभावित होती हैं तथा उनका डाटा दूषित (corrupt) हो जाता है।


कम्प्यूटर वायरस को मुख्यतः तीन भागों में बांटा जाता है—


(i) प्रोग्राम वायरस (Program Virus)

(ii) बूट वायरस (Boot Virus)

(iii) मल्टीपार्टाइट वायरस (Multi Partite Virus)


प्रोग्राम वायरस प्रोग्राम फाइलों को प्रभावित करता है जबकि बूट वायरस बूट रिकार्ड, फाइल एलोकेशन टेबल तथा पार्टीशन टेबल को प्रभावित करता है। बूट सेक्टर वायरस (Boot Sector Virus) हार्ड डिस्क के मास्टर बूट रिकार्ड के जरिए बूट सेक्टर के महत्वपूर्ण भागों को प्रभावित करता है। यह वायरस बूटिंग के दौरान कम्प्यूटर में रह गए फ्लापी डिस्क या अन्य removeable dise से फैलता है।


समसमायकी 2022 पीडीएफ बुक को आप नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड करें ।



• Pdf Book Download-

• सामान्य ज्ञान के टॉपिक विषय बार  :

• राज्यव्यवस्था (Polity) -

🔹राष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद

🔹उपराष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद

🔹राज्यपाल से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद

🔹राजभाषा से संबंधित संवैधानिक प्रावधान

🔹संसद से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद

🔹भारतीय संविधान के प्रमुख संशोधन

🔹भारतीय संविधान के विदेशी श्रोत

🔹सभी राज्यों के स्थापना दिवस | GK Facts


• इतिहास ( History )- 

🔹प्रमुख राजवंश और उनके संस्थापक

🔹मुगलकालीन स्थापत्य (इमारतें) और उनके निर्माता शासक

🔹भारत के प्रमुख गुप्तकालीन मंदिर

🔹मध्यकालीन भारत की प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक

🔹महत्वपूर्ण नारे | important slogans

🔹1857 ई. के क्रांति से सम्बंधित महत्वपूर्ण

🔹स्वतंत्रता संघर्ष से संबंधित प्रमुख तथ्य

🔹इतिहास के प्रमुख युद्ध | Important wars

🔹भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम से सबंधित प्रमुख तथ्य

🔹जैन धर्म से संबंधित प्रमुख तथ्य । Important facts of Jainism

🔹प्रमुख ऐतिहासिक संस्थाएं और उनके संस्थापक

🔹हड़प्पा / सिन्धु घाटी सभ्यता के 50 महत्वपूर्ण तथ्य 

• भूगोल (Geography)-

🔹प्रमुख रेखाएं । प्रमुख विभाजक रेखाएं

🔹प्रमुख झीलें और उसके राज्य

🔹भारत के राष्ट्रीय उद्यान राज्य वाइज 

🔹विभिन्न स्टेशनों और हवाई अड्डों परिवर्तित नाम । Changed Name of stations &Airports

🔹विश्व के प्रमुख देशों की राजधानी

🔹भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ

🔹प्रमुख उत्पादन क्रान्तियाँ | Important Agricultural Revolutions

🔹भारत की प्रमुख संस्थायें

🔹विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ 

🔹भारत के प्रमुख दर्रे

🔹भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों की राज्यवार सूची 


Comments

Popular Posts