हेलो ! स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर दोस्तों उम्मीद आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहे होंगे ।
आज हम आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक लेकर आए हैं जो मध्यप्रदेश के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं MPPSC , MPSI , VYAPAM , POLICE CONSTABLE , PATWARI , Teachers exams आदि के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस पोस्ट में आप पड़ेंगे "मध्यप्रदेश के प्रमुख प्रचीन अभिलेख | madhyapradesh ke pramukh abhilekh" के बारे में इनसे मध्यप्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बनते रहते हैं।
• मध्यप्रदेश में स्थित प्रमुख ऐतिहासिक अभिलेख
1. मंदसौर अभिलेख- यह भू भाग प्राचीन मालवा का हिस्सा था। जिसका नाम दसपुर भी मिलता है। यह लेख प्रशस्ति के रूप में है इसकी रचना संस्कृत के विद्वान वत्स भट्ट ने की थी। इस लेख में यहां के राज्यपाल बंधु वर्मा का उल्लेख मिलता है और मंदसौर में एक सूर्य मंदिर के निर्माण का भी उल्लेख किया गया है।
2. सांची अभिलेख - यह अभिलेख गुप्तकालीन अभिलेख है जिसमें हरिस्वामी द्वारा यहां के आर्य संघ को दान में दिए जाने का उल्लेख है।
3. तुमैंन अभिलेख- यह अभिलेख अशोकनगर जिले में स्थित है। इस अभिलेख में राजा को शरदकालीन सूर्य की भांति बताया गया है। अभिलेख के अनुसार कुमारगुप्त प्रथम की मृत्यु के बाद गुप्त साम्राज्य की बागडोर उसके पुत्र स्कंद गुप्त के हाथों में आ गई थी।
4. सुप्रिया अभिलेख- रीवा जिले में स्थित सुप्रिया नामक स्थान से यह लेख मिलता है जो गुप्तकालीन अभिलेख है। इसमें गुप्तों की वंशावली राजा घटोत्कच के समय से मिलती है तथा गुप्त वंश को इसमें घटोत्कच वंश भी कहा गया है।
5. एरण अभिलेख- यह अभिलेख मुख्यतः गुप्तकालीन अभिलेख है और सागर जिले में स्थित है। यह अभिलेख गुप्त शासक भानु गुप्त का है जिसमें प्रथम बार सती प्रथा का उल्लेख किया गया है।
6. उदयपुरा अभिलेख - यह अभिलेख गंजबासौदा (विदिशा) के निकट उदयपुरा नामक स्थान से प्राप्त होता है इसलिए इसे उदयपुरा प्रशस्ति कहते हैं। इसमें परमार वंश के शासकों के नाम तथा उनकी उपलब्धियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी गई है।
* मध्यप्रदेश में स्थित मौर्यकालीन सम्राट अशोक के शिलालेख-
1. गुर्जरा- दतिया
2. रूपनाथ सिहोरा- जबलपुर
3. पान गुड़ारिया- सीहोर
4. सारो मारो | शहडोल
5. सांची- रायसेन
धन्यवाद ! अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करके हमारा मोटिवेशन बढ़ाएं ताकि हम आपके लिए ऐसा ही इंपोर्टेंट कंटेंट लाते रहें ।
हम समय - समय पर मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों के महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराते हैं आप हमारी वेबसाइट विजिट करते रहें ताकि आपको बेहतर अध्ययन सामग्री प्राप्त होती रहे। आप हमारे साथ टेलीग्राम , फेसबुक जैसे अन्य माध्यमों से भी आप जुड़ सकते हैं ताकि आपको नए अपडेट्स मिलते रहें
मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान के लिए प्रमुख महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स निम्नलिखित हैं -
Comments
Post a Comment