Madhya Pradesh ke Pramukh satyagrah | टुरिया जंगल सत्याग्रह , घोड़ा डोंगरी जंगल सत्याग्रह, चरणपदुका नरसंहार
हेलो ! स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर दोस्तों उम्मीद आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहे होंगे । मध्यप्रदेश लोक सेवा परीक्षा MPPSC को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक लेकर आए हैं जो मुख्य परिक्षा और प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है
इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं मध्यप्रदेश के प्रमुख सत्याग्रह या आंदोलन जो की मध्यप्रदेश के व्यक्तियों द्वारा स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान किए गए थे ।
आप देखते होंगे इस विषय संबंधित जानकारी इंटरनेट पर कई जगह उपलब्ध है लेकिन उसकी तथ्यातमक प्रमाणिकता पर सवाल उठते हैं इसलिए हम आपके लिए मध्यप्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान की किताब में दी गई जानकरी के आधार पर मध्यप्रदेश के प्रमुख सत्याग्रहों पर मटेरियल एकत्रित किया है।
हम समय - समय पर MPPSC के अभ्यर्थियों के महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराते हैं आप हमारी वेबसाइट विजिट करते रहें । साथ ही हमारे साथ टेलीग्राम , फेसबुक जैसे अन्य माध्यमों से भी आप जुड़ सकते हैं ताकि आपको नए अपडेट्स मिलते रहें।
मध्यप्रदेश के प्रमुख सत्याग्रह
🔹झंडा सत्याग्रह ( 1923 )
राष्ट्रीय ध्वज किसी राष्ट्र की सम्प्रभुता, अस्मिता और गौरव का प्रतीक होता है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में चरखा युक्त तिरंगे झण्डे को यह दर्जा प्राप्त रहा है, 1923 में इस ध्वज की आन-बान-शान को लेकर एक ऐसा प्रसंग उपस्थित हो गया जिसमें न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्पूर्ण राष्ट्र की श्रद्धा और निष्ठा की मुखर अभिव्यक्ति हुई, बल्कि अंग्रेजी हुकूमत तक को उसे मान्य करने पर विवश होना पड़ा। इतिहास के इस स्वर्णिम अध्याय को झण्डा सत्याग्रह' के नाम से जाना जाता है। असहयोग आंदोलन की मानसिक तैयारी की पढ़ताल के लिए गठित कांग्रेस की समिति जबलपुर आई, हकीम अजमल खां उसके नेता थे। जबलपुर कांग्रेस कमेटी ने तय किया कि खां साहेब को अभिनन्दन पत्र भेंट किया जाएगा और जबलपुर नगरपालिका भवन पर राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा। यह सम्मान गोरे डिप्टी कमिश्नर को ब्रिटिश हुकूमत का अपमान और चुनौती देता हुआ प्रतीत हुआ और वह भड़क उठा उसने पुलिस को हुक्म दिया कि तिरंगे झण्डे को न केवल उतार दिया जाये यत्कि पैरों में कुंचला जाये, जिसका परिणाम स्वाभाविक रूप से तीव्र जनाक्रोश के रूप में फूटा और आंदोलन आरम्भ हो गया, जिसने कुछ ही महीनों में अखिल भारतीय स्वरूप ग्रहण कर लिया, अंग्रेज हुकूमत को अपमानजनक कार्यवाही के विरोध में पं. सुन्दरलाल, सुभद्रा कुमारी चौहान, नाथुराम मोदी, नरसिंह दास अग्रवाल, लक्ष्मणसिंह चौहान तथा कुछ अन्य स्वयंसेवकों ने झण्डे के साथ जुलूस निकाला। पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया और सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। पं. सुन्दरलाल पर मुकदमा चला और उन्हें छ: माह के कारावास की सजा दी गई। नगरपालिका जबलपुर के सभी सदस्यों ने विरोध स्वरूप सामूहिक इस्तीफा दे दिया। झण्डा सत्याग्रहियों को पहली टोली की गिरफ्तारी के बाद दूसरे जत्थे ने, जिसमें प्रेमचन्द्र, सीताराम जाधव, छिग्गेलाल स्वर्णकार, टोडरलाल थे, टाउन हाल पर झण्डा फहरा दिया। झण्डा आंदोलन नागपुर तथा देश के अन्य भागों में फैला था।।
🔹टूरिया जंगल सत्याग्रह (1930)
1930 में जब गांधीजी ने दांडी मार्च कर नमक सत्याग्रह किया था, तब सिवनी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्गाशंकर मेहता के नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह चलाया। सिवनी से 9-10 मील दूर सरकारी जंगल चंदन बगीचों में घास काटकर यह सत्याग्रह किया जा रहा था। इसी सिलसिले में 9 अक्टूबर 1930 को सिवनी जिले के ग्राम दुरिया, जोकि सिवनी से 28 मील दूर स्थित है, में सत्याग्रह की तारीख निश्चित हुई। कुछ स्वयंसेवक घास कोटकर सत्याग्रह करने गए। पुलिस दरोगा और रेंजर ने सत्याग्रहियों का समर्थन करने आए जनसमुदाय के साथ बहुत अभद्र व्यवहार किया जिससे जनता उत्तेजित हो उठी। सिवनी के डिप्टी कमिश्नर के इस हुक्म पर कि "टीच देम ए लेसन" पुलिस ने गोली चला दी। घटनास्थल पर ही तीन महिलाएँ- गुड्डों दाई, रैना वाई, बेमा बाई और एक पुरुष विरजू गोंडू शहीद हो गए, चारों शहीद आदिवासी थे। इस घटना से मध्यप्रदेश के गिरिजन समुदाय में भी स्वतंत्रता को ज्योति प्रज्वलित होने का पुष्ट प्रमाण मिलता है। इन शहीदों के शब भी अंतिम संस्कार के लिए इनके परिवार वालों को नहीं दिए गए।
🔹घोडा-डोंगरी का जंगल सत्याग्रह(1930)
आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिला स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख केन्द्र रहा है और यहाँ के वनवासियों ने पराधीनता के विरुद्ध संघर्ष किया। 1930 के जंगल सत्याग्रह के समय बैतूल के आदिवासी समुदाय ने विद्रोह मशाल थाम ली थी शाहपुर के समीप बंजारी डाल का गंजन सिंह कोरक विद्रोही आदिवासियों का नेता था। जब पुलिस गंजन सिंह को गिरफ्तार करने बंजारी ढाल पहुंची तो आदिवासियों ने प्रबल प्रतिरोध खड़ा कर दिया। बनवासी समुदाय पर पुलिस ने गोलियाँ बरसाई, जिसमें "कोमा गोंड" घटनास्थल पर ही शहीद हो गया। गंजन सिंह पुलिस का घेरा तोड़कर निकल गया। उधर जम्बाड़ा में पुलिस की गिरफ्त से आदिवासियों को मुक्त कराने के लिए एकजुट भीड़ पर पुलिस के बर्बर बल प्रयोग में रामू तथा मकडू गोड शहीद हो गये।
🔹चरण पादुका गोलीकांड(1931)
14 जनवरी, 1931 को मकर संक्रांति के दिन छतरपुर रियासत में उर्मिल नदी के किनारे चरण पादुका में स्वतंत्रता सेनानियों की एक विशाल सभा चल रही थी। काफी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे। नौगांव स्थित अंग्रेज पोलिटिकल एजेंट के हुक्म पर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियाँ चला दी गई, जिसमें अनेक लोग मारे गए। मध्यप्रदेश का जालियांला याग कहे जाने वाले इस लोमहर्षक कांड में अंग्रेज सरकार ने छः स्वतंत्रता सेनानी-सेठ सुन्दरलाल, धरमदास खिरवा, चिरकू, हलके कुर्मी, रामलाल कुर्मी और रघुराज सिंह का पुलिस गोली से शहीद होना स्वीकारा।
🔹नमक सत्याग्रह (1930)
जबलपुर में सेठ गोविन्द दास एवं द्वारका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में 6 अप्रैल, 1930 को नमक सत्याग्रह की शुरूआत हुई।
1930 में नमक सत्याग्रह के समय सिवनी के श्री दुर्गाशंकर मेहता ने गाँधी चौक पर नमक बनाकर सत्याग्रह किया।
🔹व्यक्तिगत सत्याग्रह ( 1939)
मध्यप्रदेश में व्यक्तिगत स्त्याग्रह जबलपुर से त्रिपुरी (जबलपुर के निकट) में कांग्रेस का अधिवेशन 1939 के दौरान शुरू हुआ था।
धन्यवाद ! अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई है तो कॉमेंट करके हमे बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें साथ ही ऐसे महतवपूर्ण और प्रमाणिक स्टडी मटेरियल के लिए हमारी वेबसाइट विजिट करते रहें ।
हमारे साथ जुड़ें -
Suggested Post-
🔹 Mppsc mains परीक्षा के लिए आकर ias के pdf notes
🔹 Mppsc प्रारंभिक परीक्षा solved paper (2013-2018) pdf Download
🔹Mppsc Mains 2019 क्या पढ़े?कैसे पढ़े? By Nirman IAS
🔹UPPSC Pre Paper 2020 pdf | uppsc pre 2020 paper pdf download | UPPSC Prelims paper 2020 pdf in hindi
🔹सामान्य हिन्दी Mppsc Mains PDF Notes (paper-5 )by Akar IAS | Samnya Hindi Mppsc Notes
🔹उपकार कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान PDF NOTES | Computer Gk Pdf Notes
🔹सामान्य हिंदी एवं पत्र लेखन PDF नोट्स MPPSC MAINS BY Dristi IAS
🔹एथिक्स नोट्स PDF for MPPSC by दृष्टि IAS
🔹MPPSC निबंध PDF by दृष्टि IAS । Eassy pdf for MPPSC by Dristi IAS
🔹MP Special for Mains by Dristi IAS । MPPSC मेंस के लिए MP Special Topic के लिए दृष्टि IAS के नोट्स
🔹NCERT की समस्त Books PDF में download करें । All NCERT Book in PDF
🔹पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी pdf Notes by आकर IAS
🔹भारतीय संविधान के विदेशी श्रोत
🔹लुसेंट भूगोल Gk pdf , Geography Lucent Gk pdf download
🔹भारत का भूगोल Pdf Notes for MPPSC MAINS BY Dristi IAS
🔹विश्व का भूगोल mppsc mains pdf notes दृष्टि IAS
MPPSC Mains परीक्षा के लिए Drishti IAS के Pdf नोट्स -
🔹भारत का भूगोल MPPSC MAINS Pdf Notes by दृष्टि IAS
🔹विश्व का भूगोल mppsc mains pdf notes दृष्टि IAS
🔹एथिक्स नोट्स PDF for MPPSC by दृष्टि IAS
🔹MPPSC निबंध PDF by दृष्टि IAS
🔹सामाजिक मुद्दे एवं कल्याणकारी कार्यक्रम पेपर-2 MPPSC MAINS by दृष्टि IAS
🔹MPPSC मेंस के लिए MP Special Topic Pdf Notes दृष्टि IAS
🔹सामान्य हिंदी एवं पत्र लेखन PDF नोट्स MPPSC MAINS BY Dristi IAS
🔹भारतीय इतिहास Pdf Notes by दृष्टि IAS
🔹दृष्टि सामान्य ज्ञान PDF Book Download
🔹कला एवं संस्कृति PDF नोट्स दृष्टि
MPPSC Mains परीक्षा के लिए Aakar IAS के Pdf नोट्स -
🔹 Mppsc mains परीक्षा के लिए आकर ias के pdf notes
🔹पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी pdf Notes by आकर IAS
🔹सामान्य हिन्दी Mppsc Mains PDF Notes (paper-5 )by आकार IAS
🔹विज्ञान और प्रौधोगिकी नोटस MPPSC Mains by आकर IAS
🔹विश्व इतिहास मुख्य परीक्षा pdf notes By आकार IAS
🔹म.प्र. की कला और संस्कृति मेंस नोटस pdf आकार IAS
मध्य प्रदेश विशेष GK Topics
🔹MP Special for Mains by Dristi IAS
महत्वपूर्ण विविध (MiscellaneousTopics) सामान्य ज्ञान :
🔹भारत सामान्य परिचय ।। Important Facts of india
🔹मध्य प्रदेश विशेष प्रमुख तथ्य । MP Special Facts
🔹मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व
🔹मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि योजनाएं pdf download
🔹विश्व के प्रमुख देशों की राजधानी
🔹पंचवर्षीय योजनाएं तथा सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य
🔹प्रमुख राजवंश और उनके संस्थापक
🔹मानव शरीर में तत्वों की मात्रा
🔹सभी राज्यों के स्थापना दिवस | GK Facts
🔹प्रमुख ऐतिहासिक संस्थाएं और उनके संस्थापक
🔹प्रमुख रेखाएं । प्रमुख विभाजक रेखाएं
🔹Top Most 50 Computer Gk Facts
🔹प्रमुख आविष्कार एवं आविष्कारक
🔹भारत के राष्ट्रीय उद्यान राज्य वाइज
🔹जैन धर्म से संबंधित प्रमुख तथ्य । Important facts of Jainism
🔹विभिन्न स्टेशनों और हवाई अड्डों परिवर्तित नाम । Changed Name of stations &Airports
🔹हड़प्पा / सिन्धु घाटी सभ्यता के 50 महत्वपूर्ण तथ्य
🔹1000 Computer important objective questions Pdf
🔹भारतीय संविधान के विदेशी श्रोत
🔹भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ
🔹1857 ई. के क्रांति से सम्बंधित महत्वपूर्ण
🔹स्वतंत्रता संघर्ष से संबंधित प्रमुख तथ्य
🔹इतिहास के प्रमुख युद्ध | Important wars
🔹भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम से सबंधित प्रमुख तथ्य
🔹प्रमुख उत्पादन क्रान्तियाँ | Important Agricultural Revolutions
Comments
Post a Comment