मध्य प्रदेश की प्रमुख झील और तालाब | madhy pradesh ki pramukh jheel or talav

मध्य प्रदेश की प्रमुख झील और तालाव


1.भोजताल

• भोजताल भोपाल शहर में स्थित मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी झील है

• मार्च 2011 तक झील को अपर झील या बड़ा तालाब के रूप में जाना जाता था, राजा भोज के सम्मान में इसका नाम बदलकर भोजताल कर दिया गया ।

• भोपाल को झीलों की नगरी के रूप में स्थापित करने के लिए झील पर एक स्तंभ पर तलवार के साथ खड़ी राजा भोज की एक विशाल मूर्ति भी स्थापित की गई थी ।

• यह 2002 से रामसर भूमि (आद्र भूमि) क्षेत्र में शामिल हैं।

2• लाखा बंजारा झील-

• लाखा बंजारा झील बुंदेलखंड क्षेत्र में सागर शहर में स्थित हैं। • इसे सागर झील भी कहा जाता है

3.लोक पाल सागर -

• पन्ना के राजा लोक पाल सिंह (1893-97 ई.) ने अपने नाम पर 'लोकपाल सागर' तालाब का निर्माण कराया था।
इससे 500 हेक्टेयर से अधिक की कृषि भूमि की सिंचाई की जाती है।ग्वाल सागर

• टीकमगढ़ जिले में स्थित है।

• इसका निर्माण चन्देल राजा मदनवर्मा ( 1030-1165 ई.) ने कराया था।

 4.धरम सागर-

• पन्ना नगर में स्थित है।

• मदारशाह धार्मिक सूफी सन्त की स्मृति में ही यह धरम सागर तालाब बनवाया गया था

5.मुंज सागर झील-

• जिले के मांडू में परमार वंश के राजा वाकपति मुंज ने इस झील निर्माण कराया था।

6.हनुमान ताल -

• जबलपुर शहर में हनुमान ताल स्थित हैं

• प्राचीन समय में जबलपुर शहर में 52 तालाब में 84 तलैया थी।

• इन तालाब और तलैयों का निर्माण गोंड शासकों ने करवाया था।

• वर्तमान में केवल कुछ खास ताल ही सुरक्षित है, बाकि जगह शहरीकरण हो गया है।

7.साख्य सागर झील-

• साख्य सागर झील और माधव सागर झील को 1918 में मनिहार नदी से बनाया गया था।
• यह जीत माधव राष्ट्रीय पार्क के पास में ही स्थित है।

8.रानीतालाब-

• रानी तालाब रीवा शहर के दक्षिणी भाग में स्थित है। • झील के पश्चिम में देवी काली का एक मंदिर भी स्थित है।

9.गोविंदगढ़ तालाव -

• गोविंदगढ़ तालाब रीवा जिले में स्थित है।

• यह तालाब 1913 में महाराजा रघुराज सिंह जूदेव द्वारा बनवाया गया था।

• गोविंदगढ़ रीवा के महाराजाओं की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा करती थी।

10.संग्राम सागर  झील -

• संग्राम सागर झील जबलपुर का चर्चित पर्यटन स्थल हैं।

• शहर से 15 किमी दूर स्थित इस झल का निर्माण 15वीं शताब्दी में गोंड शासक संग्राम शाह ने करवाया था ।

11.चिड़ीखो -

• यह झील राजगढ जिले के नरसिंहगढ़ में स्थित है।
 • नरसिंहगढ़ को मालवा-ए-काश्मीर के नाम से जाना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें - 

महत्वपूर्ण विविध Gk Topics for MPPSC Pre 2021

धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।

आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।

हमारे साथ जुड़ें -

  Subscribe Our Youtube channel

  Follow us on Facebook 

  Follow us on Instagram 

  Join Our Telegram channe


Comments

Popular Posts