संविधान संशोधन प्रक्रिया की आलोचना लिखिए | samvidhan sansodhan prikriya ki alochana kijiye |

संविधान संशोधन प्रक्रिया की आलोचना



आलोचकों ने संविधान संशोधन प्रक्रिया की निम्नलिखित आधारों पर आचोलना की है:-

1. संविधान संशोधन के लिए किसी विशेष निकाय जैसे संविधानिक सभा (अमेरिका) या संविधानिक परिषद् हेतु कोई उपबंध नहीं है। संसद को संविधायी शक्ति व्यापक रूप से प्राप्त है, कुछ मामलों में राज्य विधानमंडलों को।


2.संविधान-संशोधन की शक्ति संसद में निहित है। इस तरह अमेरिका के विपरीत राज्य विधानमंडल राज्य मंत्रिपरिषद् के निर्माण या समाप्ति के प्रस्ताव के अतिरिक्त कोई विधेयक या संविधान संशोधन का प्रस्ताव नहीं ला सकता। यहां भी संसद इसे या तो पारित कर सकती या नहीं या इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर सकती।


3.संविधान के बड़े भाग को अकेले संसद की विशेष बहुमत या साधारण बहुमत द्वारा संशोधित कर सकती है। सिर्फ कुछ मामलों में राज्य विधानमण्डल की संस्तुति भी आवश्यक होती है, वह भी उनमें से आधे की, जबकि अमेरिका में यह तीन-चौथाई के द्वारा अनुमोदित होना आवश्यक है।


4.संविधान ने राज्य विधानमंडलों द्वारा संशोधन संबंधी मंजूरी या उसके विरोध को प्रस्तुत करने की समय सीमा निर्धारित नहीं की है। वह इस मुद्दे पर मौन है कि अपनी संस्तुति के बाद क्या राज्य इसे वापस ले सकता है।


5.किसी संविधान संशोधन अधिनियम के संदर्भ में गतिरोध हो तो संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का कोई प्रावधान नहीं है, दूसरी तरफ एक साधारण विधेयक के मुद्दे पर संयुक्त बैठक आहूत की जा सकती है।


6.संशोधन की प्रक्रिया विधानमंडलीय प्रक्रिया के समान है। केवल विशेष बहुमत वाले मामले के अतिरिक्त संविधान संशोधन विधेयक को संसद से उसी तरह पारित कराया जा सकता है, जैसे- साधारण विधेयक । 


7.संशोधन प्रक्रिया से संबद्ध व्यवस्था बहुत अपर्याप्त है अतः इन्हें न्यायपालिका को संदर्भित करने के व्यापक अवसर होते है।





मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान के लिए प्रमुख महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स निम्नलिखित हैं इन्हें आप लिंक्स पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं -
• मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक्स डिटेल्स में पढ़े -

• MP GK PDF Notes -



दोस्तों इसके साथ ही सामान्य ज्ञान कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स भी हम आपके साथ सांझा कर रहे हैं इनको भी आपको पढ़ना चाहिए MPPSC PRE  के दृष्टि से ये टॉपिक्स भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं -

Comments

Popular Posts