मध्यप्रदेश के बाँध/नदी घाटी परियोजनाएँ | madhyapradesh ke bandh \pariyojnay |


नमस्कार दोस्तों हम आपके लिए लाए है मध्य प्रदेश की प्रमुख जल परियोजना या बांध ...

1.इंदिरा सागर परियोजना -

• म.प्र. के खण्डवा जिले में नर्मदा नदी पर स्थित म.प्र. का सबसे ऊँचा बाँध है।

• इसकी नींव 1984 में इंदिरा गाँधी द्वारा रखी गई व 1992 में यह बनकर तैयार हुआ।

• यहाँ से 2007 में म.प्र की प्रसिद्ध योजना जलदीप का प्रारंभ हुआ था।

• इस बाँध को पुनासा बाँध के नाम से भी जाना जाता है।

2.गाँधी सागर बाँध -

• चम्बल घाटी परियोजना के अंतर्गत बना म.प्र. का पहला बाँध है।

• इसकी नींव 1954 में रखी गई व 1960 में यह बनकर तैयार हुआ।

• गाँधीसागर परियोजना राजस्थान और म.प्र. की संयुक्त परियोजना है।

• चम्बल घाटी के अंतर्गत राणा सागर और जवाहर सागर परियोजना भी संचालित है।राणा सागर परियोजना

• राणा प्रताप सागर बांध, गांधीसागर बांध से 48 कि.मी. आगे चित्तौडगढ़ में चूलिया जल प्रपात के समीप रावतभाटा नामक स्थान पर 1970 में बनाया गया है।

• इसकी विद्युत उत्पादन क्षमता 172 मेगावॉट है।

3.जवाहर सागर परियोजना

• यह राणा प्रताप सागर बांध से 38 कि.मी. आगे कोटा के बोरावास गांव में बना हुआ है।

• यहाँ जल विधुत केंद्र भी बनाया गया है, जिसकी क्षमता 99 मेगावॉट है।

4.सरदार सरोवर बाँध -

• यह गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित है, नर्मदा नदी का सबसे बड़ा बाँध है।

• इसका उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू ने 1961 में किया था।

• 2017 में यह राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया है।

• इसकी ऊँचाई के विरोध में मेधा पाटकर के द्वारा नर्मदा बचाओं आंदोलन शुरू किया गया था।

• सरदार सरोवर से लाभांवित होने वाले राज्य गुजरात, म.प्र., महाराष्ट्र व राजस्थान ।बाणसागर बाँध
5.बाणसागर परियोजना 
• शहडोल के देवलोन्द नामक स्थान मे सोन नदी पर बाणसागर परियोजना स्थित है

• इसका नामकरण बाणभट्ट (बानाभत्ता) के नाम पर किया गया है।

• बाणसागर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार की संयुक्त परियोजना है।

6.ओंकारेश्वर परियोजना

• ओंकारेश्वर परियोजना खंडवा जिले में इंदिरा सागर परियोजना से 40 मील (63 कि.मी.) के अनुप्रवाह (Downstream) में स्थित है।

• ओंकारेश्वर परियोजना में मध्यप्रदेश का पहला तैरता हुआ सोलर प्लांट प्रस्तावित है।

7.सम्राट अशोक परियोजना -

• मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बेतवा की सहायक नदी हलाली परियोजना स्थित है।

• हलाली परियोजना को प्राचीन काल में स्थानीय लोग इसे थाल जलाशय के नाम से भी पुकारते थे।

8.भीमगढ़ बाँध (सिवनी)

• मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में वेनगंगा नदी में भीमगढ़ बाँध निर्मित किया गया है।

• इस बाँध को संजय सरोवर भी कहा जाता है।

• यह एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी से निर्मित बाँध है।

9.अवंति बाई परियोजना

• बरगी नर्मदा की एक प्रमुख सहायक नदी है।

• बरगी जलाशय से जबलपुर शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है।

• बरगी नदी पर रानी अवंती बाई बाँध, जबलपुर जिले में स्थित है।

• इसकी जल विद्युत क्षमता 90 मेगावॉट है।

10.राजघाट परियोजना -

• यह मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की संयुक्त परियोजना है।

• यह मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले और उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले की सीमा पर स्थित है।

• यह बेतवा नदी पर स्थित है।

• राजघाट परियोजना को रानी लक्ष्मीबाई परियोजना भी कहा जाता है।
11.अटल सागर बाँध-

• यह बाँध शिवपुरी जिले में सिंध नदी पर स्थित है।

• इसे मणिखेड़ा बाँध के नाम से भी जाना जाता है।

12.भदभदा बाँध

• भदभदा बांध का निर्माण सन 1965 में हुआ था।

• यह भोपाल में स्थित बड़े तालाब के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित है

• मुख्य तौर पर इस बांध का पानी बढ़ने पर कलियासोत नदी की छोड़ा जाता है।

13.आवदा बाँध

• मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले मे आवदा बाँध स्थित है।
• सीप नदी पर ग्राम आवदा के पास बांध का निर्माण सिंधिया रियासतकाल में हुआ था।

आवदा बाँध सिंचाई स्त्रोत के साथ-साथ पर्यटन स्थल भी है।
•  इन्हें भी पढ़ सकते हैं  -




मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान के लिए प्रमुख महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स निम्नलिखित हैं 
• मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक्स डिटेल्स में पढ़े -


महत्वपूर्ण विविध Gk Topics for MPPSC Pre 2021

धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।

आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।

हमारे साथ जुड़ें -

  Subscribe Our Youtube channel

  Follow us on Facebook 

  Follow us on Instagram 

  Join Our Telegram channel


Comments

Popular Posts