मध्य प्रदेश के प्रमुख सामारोह | madhya pradesh ke pramukh samaroh |

तानसेन समारोह - ग्वालियर [5 लाख ]

• यह दिसंबर के माह में महान संगीत सम्राट तानसेन की साधना और समाधि स्थल ग्वालियर में आयोजित होता है।

• इस समारोह की शुरुआत 1980 में की गई।

• इसमें तानसेन पुरस्कार की घोषणा भी की जाती है।

खजुराहो नृत्य समारोह - छतरपुर


• अंतर्राष्ट्रीय महत्व का 7 दिवसीय समारोह है।

• इसकी शुरुआत 1975-76 में की गई।

• यह भारतीय शास्त्रीय नृत्य का सबसे बड़ा समारोह है।

• यहाँ कत्थक, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम आदि के कलाकार भाग लेते हैं।

मालवा उत्सव


• मालवा उत्सव सर्वप्रथम 1991 में मनाया गया।

• यह उत्सव इंदौर में आयोजित किया जाता है।

• यह सात दिवसीय समारोह होता है।

• इस उत्सव का उद्देश्य मालवा संस्कृति को बढ़ावा देना है।

निमाड़ समारोह - महेश्वर (खरगोन)


• नर्मदा के किनारे देवी अहिल्या घाट (महेश्वर) पर 3 दिवसीय निमाड़ समारोह आयोजित होता है।

• यह समारोह 1994 से आयोजित किया जाता हैं। 

•इस समारोह में देवी अहिल्याबाई सम्मान प्रदान किया जाता हैं।

लोकरंग समारोह - भोपाल


• यह भोपाल में प्रतिवर्ष 26 जनवरी से 30 जनवरी के मध्य 5 दिनों के लिए आयोजित किया जाता है।

• यह समारोह मध्य प्रदेश की 'आदिवासी लोक कला अकादमी' द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी है।

कालिदास समारोह - उज्जैन


• इस समारोह में संगीत कला और विशेषकर संस्कृत साहित्य के विद्वान शामिल होते हैं।

• यह सात दिवसीय समारोह है।

• यहाँ कालिदास पुरस्कार का वितरण किया जाता है।

मांडू उत्सव -


• यह तीन दिवसीय समारोह धार जिले के मांडू में आयोजित किया जाता है।

तुलसी उत्सव - चित्रकूट (सतना)


• तुलसी अकादमी द्वारा धनतेरस से दीपावली तक चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के तट पर आयोजित किया जाता है।

राष्ट्रीय रामलीला समारोह - भोपाल


• देश के विभिन्न राज्यों की रामलीला मंडलियों की सहभागिता से भोपाल में अक्टूबर माह में आयोजित किया जाता है।

अलाउद्दीन खान समारोह - मैहर (सतना)


• मैहर अलाउद्दीन खान की साधना स्थली रही है, उनके सम्मान में यहाँ अल्लाउदीन खान समारोह आयोजित होता है।

अमीर खां समारोह - इंदौर


• संगीत साधक अमीर खां की स्मृति में अलाउदीन खां अकादमी द्वारा संगीत और गायन का समारोह आयोजित किया जाता है।

टेपा समारोह - उज्जैन


• यह एक हास्य व्यंग समारोह है, प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मूर्ख दिवस। अप्रैल को अखिल भारतीय टेपा समारोह का आयोजन उज्जैन में होता है।

दुर्लभ वाद विनोद - भोपाल


• इसमें प्राचीन से लेकर वर्तमान तक के वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है।

माखनलाल चतुर्वेदी समारोह - खंडवा


• इस समारोह में हिंदी भाषा के साहित्यकारों द्वारा भाग लिया जाता है।

ध्रुपद समारोह-भोपाल ग्वालियर


• संगीत की धुपद विधा को बढ़ावा देने के लिए यह समारोह आयोजित किया जाता है।

बालकृष्ण नवीन समारोह - शाजापुर


• प्रारंभ - 1982

• 8 दिसंबर को शाजापुर में बालकृष्ण नवीन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

ओरछा उत्सव - निवाड़ी


• बुदेलखंड के कलाकारों द्वारा वृत्य और भायल आयोजित किया जाता है।

•  इन्हें भी पढ़ सकते हैं  -




मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान के लिए प्रमुख महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स निम्नलिखित हैं 
• मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक्स डिटेल्स में पढ़े -


महत्वपूर्ण विविध Gk Topics for MPPSC Pre 2021

धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से सहायता मिल सके ।

आप हमारे साथ विभिन्न सोशल साइट्स पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।

हमारे साथ जुड़ें -

  Subscribe Our Youtube channel

  Follow us on Facebook 

  Follow us on Instagram 

  Join Our Telegram channel



Comments

Popular Posts