राजभाषा से संबंधित संवैधानिक प्रावधान | Rajbhasha Se Sambandhit pravdhan or anuchhed
राजभाषा से संबंधित संवैधानिक प्रावधान | Rajbhasha Se Sambandhit pravdhan or anuchhed
हेलो ! स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर हम आपके लिए लेकर आए हैं राजभाषा से संबंधित संवैधानिक प्रावधान | Rajbhasha Se Sambandhit pravdhan or anuchhed
यदि आप UPSC,MPPSC , UPPSC, RPSC, BPSC, CGPSC की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि इनसे सम्बन्धित जानकारी प्रारंभिक परीक्षा के साथ साथ मुख्य परीक्षा में भी काम आएगी । इसके अलावा आप किसी भी Oneday एग्जाम SSC , Bank , Railways , VYAPAM , POLICE, Sub-Inspector आदि की तैयारी कर रहे हैं तो इनसे अक्सर परीक्षा में प्रश्न पूछे जातें हैं।
राष्ट्रभाषा क्या है -
• किसी राष्ट्र के बहुसंख्यक लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा को राष्ट्रभाषा कहते हैं
• राष्ट्रभाषा सम्पूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में बाँधने और राष्ट्रीय भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती है।
• हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है।
(लेकिन हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप कोई संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं है। परंतु हिंदी को राजभाषा के रूप में संवैधानिक दर्जा दिया गया है।)
•हिन्दी ही भारत की सम्पर्क भाषा है।
राष्ट्रभाषा की विशेषता
1. देश में व्यापक क्षेत्र में बोली जाती
2. उसका व्याकरण सरल हो
3. उसका शब्द भण्डार समृद्ध हो
4. उसमें ज्ञान और साहित्य की समृद्ध परम्परा हो
5. उसमें राष्ट्रीय संस्कृति की अभिव्यक्ति
6. उसमें भावात्मक एकता स्थापित करने की क्षमता हो।
• राजभाषा क्या है - वह भाषा जिसमें देश अथवा राज्यों के राजकीय काम काज सम्पन्न होते हैं वह उस देश या राज्य की अधिकृत राजभाषा, कहलाती है ।
•हिन्दी देश की राजभाषा है जिसकी लिपि देवनागरी है।
• हिन्दी को 'संघ की भाषा' भी कहा गया ।
राजभाषा से संबंधित संवैधानिक प्रावधान | Rajbhasha Se Sambandhit pravdhan or anuchhed इस प्रकार हैं -
• अनुच्छेद 343: संघ की राजभाषा
नोट- उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 में हिन्दी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है, न कि राष्ट्रभाषा के रूप में। वास्तव में देखा जाये तो हमारे संविधान में राष्ट्रभाषा का कोई प्रावधान ही नहीं है।
• अनुच्छेद 344: राजभाषा के संबंध में आयोग और संसद की समिति
• अनुच्छेद 345: राज्य की राजभाषा या राजभाषाएँ
• अनुच्छेद 346 : एक राज्य और दूसरे राज्य के बीच या किसी राज्य और संघ के बीच पत्रादि की राजभाषा
• अनुच्छेद 347: किसी राज्य की जनसंख्या के किसी अनुभाग द्वारा बोली जाने वाली भाषा के संबंध में विशेष उपबंध
• अनुच्छेद 348: न्यायालयों की भाषा
• अनुच्छेद 349: भाषा से संबंधित कुछ विधियाँ अधिनियमित करने के लिये विशेष प्रक्रिया
• अनुच्छेद 350: व्यथा के निवारण के लिये अभ्यावेदन में प्रयोग की जाने वाली भाषा
• अनुच्छेद 350 (क) : प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की सुविधाएँ
• अनुच्छेद 350 (ख) : भाषायी अल्पसंख्यक वर्गों के लिये विशेष अधिकारी
• अनुच्छेद 351: हिन्दी भाषा के विकास के लिये निर्देश
• अनु. 120: संसद में प्रयोग की जाने वाली भाषा। (1) भाग-17 में किसी बात के होते हुए भी, किन्तु अनुच्छेद 348 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, संसद में कार्य हिन्दी में या अंग्रेजी में किया जाएगा।
परन्तु, यथास्थिति राज्य सभा का सभापति या लोकसभा का अध्यक्ष अथवा उस रूप में कार्य करने वाला व्यक्ति किसी सदस्य को जो हिन्दी में या अंग्रेजी में अपनी अभिव्यक्ति नहीं कर सकता है अपनी मातृ-भाषा में सदन को सम्बोधित करने की अनुज्ञा दे सकेगा।
• अनु. 210: विधान-मंडल में प्रयोग की जाने वाली भाषा (1) भाग-17 में किसी बात के होते हुए भी, किन्तु अनु. 348 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, राज्य के विधान-मंडल में कार्य राज्य की राजभाषा या राजभाषाओं में या हिन्दी में या अंग्रेजी में किया जाएगा। परन्तु यथास्थिति, विधानसभा का अध्यक्ष या विधान परिषद का सभापति किसी सदस्य को अपनी मातृभाषा में सदन को सम्बोधित करने की अनुज्ञा दे सकेगा।
• संविधान की 8वीं अनुसूची में भाषा संबंधित प्रावधान किया गया है। प्रारंभ में इसमें 14 भाषाओं को सम्मिलित किया गया था, परंतु विभिन्न संशोधनों के द्वारा इस अनुसूची के अंतर्गत अन्य भाषाओं को शामिल किया गया,और अब इनकी संख्या 22 है।
1. असमिया, 2. उड़िया, 3. उर्दू, 4. कन्नड़, 5. कश्मीरी, 6. गुजराती, 7. तमिल, 8. तेलगू, 9. पंजाबी, 10. बंगाली,11. मराठी, 12. मलयालम, 13. संस्कृत, 14. हिन्दी, 15. सिंधी 16. कोंकणी, 17. मणिपुरी, 18. नेपाली, 19. 'बोडो, 20. डोगरी 21. मैथिली, 22. संथाली।
• राजभाषा से संबंधित संवैधानिक संशोधन -
निम्न संशोधनों के अंतर्गत अन्य भाषाओं को आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया -
• 21वां संविधान संशोधन (1967) - सिन्धी ।
• 71वां संविधान संशोधन (1992) - कोंकणी, मणिपुरी -एवं नेपाली ।
• 92वां संविधान संशोधन (2003)- डोगरी, बोडो,मैथिली एवं संथाली को जोड़ा गया।
• प्रथम राजभाषा आयोग(1955) -
•344 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 के अन्तर्गत राष्ट्रपति को राजभाषा के सम्बन्ध में सलाह देने हेतु एक आयोग की नियुक्ति का प्रावधान वर्णित है।
•भारत में राजभाषा आयोग की नियुक्ति संविधान के प्रारम्भ से 5 वर्ष की समाप्ति पर और तदुपरांत प्रत्येक 10 वर्ष बाद देश के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
•भारतीय राजभाषा आयोग का गठन एक अध्यक्ष और 8वीं अनुसूची में निर्दिष्ट, राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त विभिन्न भाषाओं के सदस्यों को मिलाकर किया जाता है।
•भारत में प्रथम राजभाषा आयोग का गठन जून 1955 में हुआ था।
•भारत के प्रथम राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री बाल गंगाधर खेर थे।
•भारत संघ के शासकीय प्रयोजन हेतु हिन्दी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग के सम्बन्ध में राजभाषा आयोग, राष्ट्रपति से सिफारिश कर सकता है।
• राजभाषा सम्बन्धित संयुक्त संसदीय समिति -
• भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 (4) में 30 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति के गठन का प्रावधान वर्णित है। राजभाषा सम्बन्धित उक्त संयुक्त संसदीय समिति में लोकसभा के 20 और राज्यसभा के 10 सदस्यों को शामिल किया जाता है।
• राजभाषा सम्बन्धित प्रथम संयुक्त संसदीय समिति का गठन नवम्बर,1957 में हुआ था।
• राजभाषा विषयक प्रथम संयुक्त संसदीय समिति की अध्यक्षता करने का दायित्व गोविन्द वल्लभ पंत ने वहन किया था।
• पंत के नेतृत्व वाली संयुक्त संसदीय समिति ने फरवरी, 1959 में तत्कालीन राष्ट्रपति को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था।
धन्यवाद ! अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें ।
दोस्तों हम समय - समय पर इस वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराते रहते हैं आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें । साथ ही हमारे साथ टेलीग्राम , फेसबुक जैसे अन्य माध्यमों से भी आप जुड़ सकते हैं ताकि आपको नए अपडेट्स मिलते रहें।
हमारे साथ जुड़ें -
Releted Posts -
🔹राष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
🔹उपराष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
🔹राज्यपाल से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
🔹केंद्र-राज्य संबंध से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
🔹भारत के संविधान के भाग और उनसे संबंधित अनुच्छेद
🔹भारतीय संविधान के प्रमुख संशोधन
महत्वपूर्ण विविध (MiscellaneousTopics) सामान्य ज्ञान :
🔹भारत के रामसर स्थल 2021| Ramsar Sites in India 2021
🔹भारत में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल 2021 में
🔹विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय
🔹Important Battles of Indian History | भारत के प्रमुख ऐतिहसिक युद्ध
🔹राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित महत्वपूर्ण संगठन एवं संस्थाएं और उनके संस्थापक
🔹 सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ और उनके लेखक
🔹मध्यकालीन भारत (सल्तनत और मुगल काल ) की प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक
🔹भारत के प्रमुख गुप्तकालीन मंदिर
🔹 भारत के प्रमुख अनुसंधान और शोध संस्थान
🔹भारत के प्रमुख केंद्रीय पुलिस बलों की जानकारी
🔹भारत की प्रमुख गुप्तचर एजेंसियां
🔹भारत सामान्य परिचय ।। Important Facts of india
🔹विभिन्न राज्यो के प्रमुख लोक् नृत्य याद करने की ट्रिक
🔹विश्व के प्रमुख देशों की राजधानी
🔹पंचवर्षीय योजनाएं तथा सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य
🔹प्रमुख राजवंश और उनके संस्थापक
🔹मानव शरीर में तत्वों की मात्रा
🔹सभी राज्यों के स्थापना दिवस | GK Facts
🔹प्रमुख ऐतिहासिक संस्थाएं और उनके संस्थापक
🔹प्रमुख रेखाएं । प्रमुख विभाजक रेखाएं
🔹Top Most 50 Computer Gk Facts
🔹प्रमुख आविष्कार एवं आविष्कारक
🔹भारत के राष्ट्रीय उद्यान राज्य वाइज
🔹जैन धर्म से संबंधित प्रमुख तथ्य । Important facts of Jainism
🔹विभिन्न स्टेशनों और हवाई अड्डों परिवर्तित नाम । Changed Name of stations &Airports
🔹हड़प्पा / सिन्धु घाटी सभ्यता के 50 महत्वपूर्ण तथ्य
🔹1000 Computer important objective questions Pdf
🔹भारतीय संविधान के विदेशी श्रोत
🔹भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ
🔹1857 ई. के क्रांति से सम्बंधित महत्वपूर्ण
🔹स्वतंत्रता संघर्ष से संबंधित प्रमुख तथ्य
🔹भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम से सबंधित प्रमुख तथ्य
🔹महत्वपूर्ण नारे | important slogans
• मध्य प्रदेश GK Topics -
🔹मध्य प्रदेश विशेष प्रमुख तथ्य । MP Special Facts
🔹मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व
🔹मध्यप्रदेश के पुरातात्विक स्थलों को सूची
🔹 मध्यप्रदेश में प्रमुख समाधि स्थलों की सूची
🔹 मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय
🔹मध्यप्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक समारोह
🔹मध्यप्रदेश के प्रमुख जलप्रपात
🔹 मध्यप्रदेश की प्रमुख नदीघाटी परियोजनाएं
🔹मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान
🔹मध्यप्रदेश के प्रमुख सत्याग्रह
🔹मध्यप्रदेश के 1857 की क्रांति के प्रमुख सेनानी
🔹मध्यप्रदेश के प्रमुख जनजातीय व्यक्तित्व
🔹मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि योजनाएं pdf download
🔹मध्यप्रदेश के प्रमुख जनजातीय व्यक्तित्व pdf notes by Nirman IAS
🔹Madhya Pradesh Special for Mains by Dristi IAS
राजभाषा से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद | Rajbhasha Se Sambandhit Articals | Important articals related with
Comments
Post a Comment